TN

TotaRam News

What's Hot

UP Export News: मंत्री नन्दी ने बोर्ड ऑफ ट्रेड में पश्चिम एशिया संकट से बढ़े फ्रेट चार्ज पर निर्यातकों को राहत देने का दिया सुझाव

Table of Content

बोर्ड ऑफ ट्रेड बैठक में उठाया मुद्दा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मिलित हुए। जिसमें मुक्त व्यापार समझौता के बेहतर उपयोग, लॉजिस्टिक्स लागत को घटाने, देश के एक्सपोर्ट इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के विकास, तरक्की एवं प्रगति की चर्चा करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का निर्यात ₹88 हजार करोड़ से दोगुने से अधिक बढ़कर ₹2 लाख करोड़ पार हो चुका है। इस प्रभावी इकोसिस्टम के अन्तर्गत डेडिकेटेड विंग निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो, उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद के साथ ही 75 जनपदों में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की स्थापना की गयी है। इसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश 15 से अधिक सेक्टर्स में निर्यात कर रहा है और 79 जीआई उत्पादों के साथ देश में प्रथम स्थान पर है। ओडीओपी के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश अग्रिम पंक्ति पर खड़ा है।

निर्यात बढ़ाने के लिए मंत्री नन्दी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

प्रदेश के निर्यात को और सशक्त बनाते हुए गति प्रदान करने एवं उत्तर प्रदेश के निर्यातकों के हित को ध्यान में रखते हुए मंत्री नन्दी ने कई महत्वपूर्ण विषय रखे। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में एनएबीएल सर्टिफाइड टेस्टिंग लैब्स की संख्या बढ़ाने की मांग की। पश्चिम एशिया संकट के कारण फ्रेट चार्जेस और ट्रांजिट टाइम में वृद्धि होने से एक्सपोर्टर्स पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसे में निर्यातकों को राहत देने के लिए बढ़े फ्रेट चार्जेस में राहत देने की आवश्यकता है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में निर्यातकों को बेहतर कनेक्टिविटी एवं कम लॉजिस्टिक लागत उपलब्ध कराने के लिए मंत्री नन्दी ने इनलैंड कंटेनर डिपो माधो सिंह भदोही को पुनः संचालित करने का रखा प्रस्ताव। कहा कि निर्यात बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है। प्राकृतिक मेंथा उद्योग को संरक्षित करने के लिए सिंथेटिक व प्राकृतिक मेंथा के लिए अलग-अलग हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नोमेनक्लेचर (एचएसएन) कोड निर्धारित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ ही विभिन्न राज्यों के मंत्रिगण, अम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं सीईओ जसबीर सिंह, व्यापार और उद्योग निकायों, निर्यात संवर्धन परिषदों व अन्य हितधारकों की गरिमामयी भागीदारी रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.