/ Jul 07, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन: प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं का उत्सव

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर केक काटे गए, जबकि मंदिरों में पूजा-अर्चना और हवन कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष हवन का आयोजन किया। इस दौरान अखिलेश यादव के सम्मान में भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप वाला एक विशेष पोस्टर भी जारी किया गया, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना।

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में प्रभु श्रीराम से अखिलेश यादव के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

वहीं, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में अखिलेश यादव और उनके परिवार के सुखद, स्वस्थ एवं लंबे जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त कर रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया में सड़क की बदहाल स्थिति: बरहज-सोनूघाट मार्ग पर गड्ढों से यातायात प्रभावित, जनता परेशान

संजय मिश्र। सड़क की बदहाल स्थिति बनी बड़ी समस्या देवरिया। देवरिया जनपद में देवरिया-बरहज (सोनूघाट) मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। धूल और बारिश के समय जलभराव की वजह से यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता...

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हिसार–रोहतक अस्पतालों में नवजात की मौत पर लिया संज्ञान, 24 घंटे वेंटिलेटर न मिलने का मामला

NHRC ने हरियाणा सरकार से मांगी रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार हरियाणा के हिसार और रोहतक के अस्पतालों में लगभग 24 घंटे तक वेंटिलेटर सपोर्ट न मिलने के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात के पिता ने...

उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो अध्ययन में निकटवर्ती आकाशगंगाओं में छिपे सुपरमैसिव ब्लैक होल का बड़ा खुलासा

उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो अध्ययन में बड़ा वैज्ञानिक खुलासा डेस्क। निकटवर्ती आकाशगंगाओं के उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो अध्ययनों ने स्थानीय ब्रह्मांड में कमजोर रूप से सक्रिय ब्लैक होल की एक छिपी हुई आबादी का खुलासा किया है, जिसका पता लगाना अब तक मुश्किल था। इन छिपे हुए राक्षसों का शिकार करना आवश्यक है क्योंकि वे जेट और बहिर्वाह के...

उत्तर प्रदेश में CU Scholar Summit 2026 फेज 2 शुरू: योगी सरकार के तहत 750+ मेधावी छात्र सम्मानित, AI और उच्च शिक्षा पर फोकस

50 करोड़ की स्कॉलरशिप से 3,000 प्रतिभाओं को मिला करियर का मंच उन्नाव/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में दो दिवसीय ‘सीयू स्कॉलर समिट...

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’, भगवान परशुराम जन्मस्थली को नई पहचान

जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद शाहजहांपुर की नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत कस्बा/नगर जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर “परशुरामपुरी” किए जाने संबंधी मंत्रीपरिषद के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के सम्मान...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.