TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार में पर्यटन विकास से अमेठी बन रहा प्रमुख धार्मिक और इको-टूरिज्म केंद्र

Table of Content

गोरखनाथ तपोस्थली से काटूनाला तक, धार्मिक, आध्यात्मिक और इको टूरिज्म का नया केंद्र बन रही अमेठी

लखनऊ/अमेठी। उत्तर प्रदेश का अमेठी जिला बुधवार को अपनी स्थापना की 16वीं वर्षगांठ मना रहा है। एक जुलाई 2010 को जिला बनने के बाद यहां पर्यटन विकास की रफ्तार लंबे समय तक सीमित रही। वर्ष 2017 के बाद तस्वीर बदलनी शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यटन परियोजनाओं को गति मिली। धार्मिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष फोकस किया गया। वर्ष 2017 से वित्तीय वर्ष 2026-27 तक करीब 30.39 करोड़ रुपए की पर्यटन परियोजनाएं स्वीकृत हुईं। इससे पर्यटन सुविधाओं का विस्तार हुआ। प्रमुख धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया गया। ईको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिला। लगातार हो रहे विकास कार्यों से अमेठी अब प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘अमेठी को धार्मिक, आध्यात्मिक और प्रकृति पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए जिले के कई महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्यटन विकास परियोजनाएं संचालित हैं। जायस स्थित बाबा गोरखनाथ की तपोस्थली का विकास कराया जा रहा है। यहां गुरु गोरखनाथ की बैठी हुई योग मुद्रा में 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा निर्माण और गौरीगंज की हनुमानगढ़ी गौरा का पर्यटन विकास व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी प्रकार, बहादुरपुर विकासखंड के ग्राम पीढ़ी स्थित तपेश्वर नाथ धाम मंदिर और परम संत कबीर साहेब की बैठका का भी कायाकल्प किया जा रहा है। मुसाफिरखाना के ग्राम नारा अढ़हनपुर स्थित बाबा महावीर दास मंदिर को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं, काटूनाला वन्यजीव क्षेत्र को इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से अमेठी का पर्यटन परिदृश्य बदलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।’

रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे- मंत्री 

मंत्री जयवीर सिंह ने आगे बताया कि, ‘उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को पर्यटन के माध्यम से नई पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। अमेठी में स्वीकृत पर्यटन परियोजनाएं न केवल यहां के प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों को विकसित करेंगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी। हमारा लक्ष्य पर्यटन सुविधाओं का विस्तार कर अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।’

चरणबद्ध तरीके से हो रहे विकास कार्य- अपर मुख्य सचिव

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि ‘अमेठी में पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाओं पर चरणबद्ध तरीके से कार्य कराया जा रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के साथ-साथ ईको-टूरिज्म स्थलों का भी समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि पर्यटकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और अमेठी को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा सके।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.