TN

TotaRam News

What's Hot

चित्रकूट में तेजी से बन रहा श्री राम वाटिका ईको पार्क, जानें क्या होंगी खास सुविधाएं

Table of Content

म्यूरल्स, एम्फीथिएटर और आध्यात्मिक वातावरण से सजेगा चित्रकूट का ईको पार्क

लखनऊ/चित्रकूट। रामायण सर्किट में चित्रकूट को नई पहचान देने के लिए बन रहे श्री राम वाटिका ईको पार्क का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। 11.38 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। गणेशबाग क्षेत्र के बगरेही गांव के पास विकसित हो रहा यह ईको पार्क पर्यटकों को प्रकृति, संस्कृति और भगवान राम से जुड़ी विरासत का अनूठा अनुभव देगा। इसके बनने से चित्रकूट का आकर्षण और बढ़ेगा तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा। यह जनकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी

उन्होंने कहा कि, श्री राम वाटिका ईको पार्क परियोजना के अंतर्गत पर्यटकों को आकर्षक और यादगार ईको-टूरिज्म अनुभव प्रदान करने के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पार्क की बाउंड्री वॉल का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि रबर फ्लोरिंग वाले पाथवे, पर्यटक सुविधा केंद्र, चेयर एवं बेंच, कलात्मक इंस्टॉलेशन तथा बच्चों के खेल उपकरणों सहित कई प्रमुख कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसके साथ ही भगवान राम की वन गमन यात्रा को दर्शाने वाले लाल बलुआ पत्थर के म्यूरल्स भी विकसित किए जा रहे हैं, जो उनके वनवास काल की यात्रा को दृश्य रूप में प्रस्तुत करेंगे।

एम्फीथिएटर में जीवंत होगी रामायण की गाथा

परियोजना में कैफेटेरिया और सामूहिक बैठक के लिए गजेबो स्पेस भी विकसित किया जा रहा है, जिनका लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त, 200 से 250 लोगों की बैठने की क्षमता वाला एक ओपन-एयर एम्फीथिएटर भी बनाया जा रहा है, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भगवान राम के वनवास काल पर आधारित प्रोजेक्शन मैपिंग शो का आयोजन किया जा सकेगा। पार्क की प्राकृतिक सुंदरता और मनोरंजक आकर्षण को बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर उद्यान विकास का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि, “श्री राम वाटिका ईको पार्क केवल एक पर्यटन परियोजना नहीं, बल्कि चित्रकूट की आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक गौरव को एक मंच पर लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटक प्रकृति की शांत वादियों के बीच भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों और चित्रकूट की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव कर सकेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में ईको और आध्यात्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ चित्रकूट को रामायण पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।“

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.