TN

TotaRam News

What's Hot

2026 एशियाई खेल फन रन: तिरुवनंतपुरम में डॉ. मनसुख मांडविया का बयान, “केरल भारत के खेल मानचित्र पर खास स्थान रखता है”

Table of Content

40,000 से अधिक प्रतिभागियों ने रचा इतिहास

Totaram.news. 40,000 से अधिक प्रतिभागियों ने आज इतिहास रच दिया, जब भारत ने तिरुवनंतपुरम, केरलम में ओलंपिक परिषद एशिया (ओसीए) की “एशियन गेम्स फॉर ऑल” पहल के तहत पहली बार 2026 आइची-नागोया एशियन खेल ‘फन रन’ की मेजबानी की।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विपक्ष के नेता वीडी सतीसन, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, केरलम के खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री ओजे जनेश कुमार और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विश्वविद्यालय स्टेडियम में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने भारतीय ओलंपिक संघ, केरलम ओलंपिक संघ और कार्यक्रम के आयोजन में शामिल सभी हितधारकों को बधाई दी। राज्य की खेल संस्कृति और जनभागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “भारत के खेल मानचित्र पर केरलम का एक विशेष स्थान है। खेलों के प्रति यहां का जुनून न केवल यहां के खिलाड़ियों में, बल्कि यहां के लोगों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।”

राज्य में एथलीट विकास कार्यक्रमों के प्रभाव को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा, “आज केरलम के 115 खिलाड़ी, जिनमें 69 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, खेलो इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा हैं और भारत के भावी चैंपियन बनने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा, केरलम के 17 खिलाड़ी लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टीओपीएस) का हिस्सा हैं और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।” ‘फन रन’ में शैक्षणिक संस्थानों, खेल संघों और केरलम के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना बैंड की प्रस्तुतियां, ज़ुम्बा सत्र, बॉडीबिल्डिंग का प्रदर्शन और योग एवं जिम्नास्टिक खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शन भी शामिल थे।

भारत की खेल संबंधी आकांक्षाओं के बारे में डॉ. मांडविया ने कहा, “भारत को 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार मिल चुका है। हमने 2036 में भारत में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी बोली लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2036 तक भारत को विश्व के शीर्ष दस खेल राष्ट्रों में और 2047 तक, जब हम अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मना रहे होंगे, शीर्ष पांच देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है।”

आगामी एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन पर विश्वास व्यक्त करते हुए मंत्री महोदय ने कहा, “मुझे विश्वास है कि जापान में होने वाले एशियाई खेल 2026 में भारत एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। मुझे यह भी पूरा भरोसा है कि भारत के प्रदर्शन और पदक जीतने में केरलम के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।”

‘फन रन’ के बाद रोलर स्केटर्स, इलेक्ट्रिक स्कूटर और बुलेट मोटरसाइकिलों की एक भव्य रैली आयोजित की गई, जिसमें एक हजार से अधिक बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। इस उत्सव का समापन सेंट्रल स्टेडियम में रंगारंग समापन समारोह के साथ हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन ने राज्य की राजधानी को खेल भावना, फिटनेस, युवा सहभागिता और सामुदायिक भागीदारी के जीवंत उत्सव में बदल दिया। इसमें विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, सशस्त्र बलों के कर्मियों, केरलम पुलिस, आबकारी विभाग और आम नागरिकों ने भाग लिया।

2026 आइची-नागोया एशियाई खेल ‘फन रन’ का सफल आयोजन केरलम की अग्रणी खेल राज्य के रूप में पहचान को और मज़बूत करता है तथा खेलों, युवा सहभागिता और ओलंपिक आंदोलन के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सरकारों, खेल संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Archaeology Department: उत्तर प्रदेश के स्मारकों और पुरास्थलों के संरक्षण के लिए 20.70 करोड़ रुपये मंजूर

प्राचीन धरोहरों को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता-जयवीर सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा कुल 275 स्मारकों, पुरास्थलों को राज्य के धरोहर के रूप में संरक्षित किया गया है एवं 40 स्मारकों पुरास्थल संरक्षण की प्रक्रिया में है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्मारकों, पुरास्थलों के अनुरक्षण, रेस्टोरेसन एवं...

योगी सरकार का 12 जुलाई वृक्षारोपण अभियान: उत्तर प्रदेश रेशम विभाग लगाएगा 14 लाख पौधे

मंत्री राकेश सचान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारियों की समीक्षा कानपुर देहात/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में रेशम विभाग 14 लाख पौधरोपण कर हरित उत्तर प्रदेश की नींव को और मजबूत करेगा। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने शुक्रवार...

लखनऊ: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सैनिक इंटर कॉलेज में बाल अधिकार और POCSO कानून की दी जानकारी

नालसा योजना-2015 के तहत छात्रों को बताए अधिकार लखनऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इंटर कॉलेज, सरोजनीनगर में “बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण” विषयक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,...

JEECUP 2026: UP Polytechnic दूसरी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 14 जुलाई तक करें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

11 से 14 जुलाई तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे हेल्प सेंटर लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) की द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन परिणाम दिनांक 10 जुलाई, 2026 को घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार मिश्र ने सर्वसाधारण को सूचित...

NHRC ने हरियाणा के ईंट भट्ठों में बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों पर की सुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अधिकारियों को जांच तेज करने के निर्देश डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की। एनएचआरसी अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन ने संयुक्त सचिव समीर कुमार, संयुक्त रजिस्ट्रार (कानून) इंद्रजीत कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.