TN

TotaRam News

What's Hot

UP Nipun Bharat Mission: लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग का FLN मास्टर ट्रेनर्स राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

Table of Content

मिशन मोड में करें काम, 2026-27 तक हर बच्चा हो निपुण

लखनऊ। “2026-27 तक कक्षा-3 का हर बच्चा निपुण” के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण की श्रृंखला को और मजबूत कर दिया है। इसी क्रम में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) आधारित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का दूसरा चरण सोमवार को इंदिरानगर सेक्टर-सी स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के सभागार में शुरू हुआ।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों से आए राज्य संदर्भ समूह (एसआरजी) सदस्यों एवं डायट मेंटरों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इस लक्ष्य को हासिल करने में मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका निर्णायक होगी। आप सभी मिशन के सारथी हैं। कक्षा-कक्ष में जो बदलाव आएगा, उसकी नींव यहीं से तैयार होगी। प्रशिक्षण को औपचारिकता न मानें, इसे मिशन मोड में लेकर जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

20 जनपदों के SRG और DIET मेंटर कर रहे हैं प्रतिभाग

यह प्रशिक्षण राज्यव्यापी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की दूसरी कड़ी है। पहला चरण 16 से 20 मई के बीच सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। वर्तमान बैच में प्रदेश के 20 जनपदों से प्रत्येक जनपद के दो एसआरजी सदस्य और दो डायट मेंटर प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स आगे जिला स्तर पर शिक्षकों और ब्लॉक स्तर पर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के माध्यम से हजारों शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस तरह निपुण भारत मिशन की अवधारणाएं, नवीन शिक्षण पद्धतियां और अधिगम सुधार की रणनीतियां प्रदेश के अंतिम विद्यालय और अंतिम कक्षा-कक्ष तक पहुंचेंगी।

इस अवसर पर समग्र शिक्षा के वरिष्ठ विशेषज्ञ आनंद पांडेय भी उपस्थित रहे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में आधारभूत भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास के लिए प्रभावी कक्षा-कक्ष क्रियान्वयन पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दक्षता आधारित शिक्षण पद्धति, गतिविधि आधारित शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाएं, कैच एप आधारित शिक्षण प्रक्रिया, टेन प्वाइंट ऑफ टीचिंग, प्रिंट-समृद्ध शैक्षणिक सामग्री एवं टीएलएम के उपयोग, प्रभावी कक्षा मूल्यांकन तथा स्कूल व शिक्षकों की प्रेरक सक्सेज स्टोरी जैसे नवाचारी मॉड्यूल पर गहन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

दीक्षा, निपुण टीचर ऐप, रीडिंग कैंपेन जैसे डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम को पूरी तरह सहभागितापूर्ण और व्यवहारिक स्वरूप में तैयार किया गया है। प्रदर्शन, चिंतन, सहकर्मी अधिगम, समूह चर्चा और कक्षा में प्रत्यक्ष उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण से प्राप्त शैक्षणिक समझ और कौशल सीधे शिक्षण व्यवहार में परिलक्षित हों और विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों में गुणात्मक सुधार हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विद्यालय कायाकल्प, बाल वाटिका, डिजिटल शिक्षण संसाधनों के विस्तार, शिक्षक क्षमता संवर्धन और अधिगम गुणवत्ता सुधार जैसे प्रयासों के साथ निपुण भारत मिशन को प्रदेश में मिशन मोड में लागू किया जा रहा है, ताकि बुनियादी शिक्षा की मजबूत नींव तैयार हो सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mansukh Mandaviya 14 जुलाई को 7 ESIC हेल्थकेयर परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

मनसुख मांडविया करेंगे 7 नई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन डेस्क। केंद्रीय श्रम और रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 14 जुलाई 2026 को तेलंगाना के सनथनगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल से देशभर में सात कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री सनथनगर स्थित...

देवरिया: ग्राम प्रधानों ने विकास कार्य ठप होने पर जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

बैठक नहीं, एक्शन प्लान नहीं, विकास कार्य पूरी तरह ठप संजय मिश्र। देवरिया। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्र बबलू ने आरोप लगाया है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जिले की ग्राम पंचायतों में अब तक बैठकें आयोजित नहीं कराई गई हैं और न ही विकास कार्यों...

एस. जानकी का निधन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज पार्श्व गायिका को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- संगीत जगत की अपूरणीय क्षति डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका निधन संगीत और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि विभिन्न भाषाओं में उनके गीत पीढ़ियों तक लोकप्रिय...

सोहनाग धाम देवरिया: भगवान परशुराम की तपोभूमि, मिथिला से लौटते समय यहीं किया था विश्राम

जहां भगवान परशुराम ने की थी तपस्या, आज भी आस्था का बड़ा केंद्र रिपोर्ट: संजय मिश्र। देवरिया। पूर्वांचल की धरती पर कई ऐसे तीर्थ हैं, जिनकी पहचान केवल मंदिरों तक सीमित नहीं, बल्कि लोककथाओं, पुराणों, प्रकृति और सदियों पुरानी आस्था से जुड़ी है। इन्हीं में एक है देवरिया जिले का सोहनाग धाम, जहां हर कदम...

KGMU ट्रॉमा सेंटर: फेफड़े में धंसे चाकू के ब्लेड को निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

ट्रॉमा सेंटर में जटिल फेफड़े की सर्जरी, 34 वर्षीय युवक को मिली नई जिंदगी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और जोखिमपूर्ण ऑपरेशन कर 34 वर्षीय युवक की जान बचाने में सफलता हासिल की। युवक की छाती में धारदार हथियार का ब्लेड गहराई तक धंस गया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.