TN

TotaRam News

What's Hot

International Yoga Day 2026: रक्षा खड़से ने SAI मुंबई में योग कार्यक्रम में लिया भाग

Table of Content

SAI Mumbai में 300 प्रतिभागियों के साथ भव्य योग आयोजन

मुम्बई। केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के क्षेत्रीय केन्द्र मुम्बई में आयोजित समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों, सहयोगी कर्मचारियों तथा स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन में 300 से अधिक योग प्रेमियों ने भाग लेकर योग की शाश्वत परंपरा का उत्सव मनाया तथा स्वस्थ, फिट और संतुलित जीवनशैली अपनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस कल्पना के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसके प्रयासों ने योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दिए जाने के बाद योग विश्वभर में स्वास्थ्य, सौहार्द और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने वाला एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है।

कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) सत्र से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

इस अवसर पर पूर्व लोकसभा सांसद हीना गावित तथा प्रीतम गोपीनाथ मुंडे भी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आईआरएस के क्षेत्रीय निदेशक पांडुरंग चेते, एसएआई के अधिकारी, प्रशिक्षक और सहयोगी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) सत्र से हुई, जिसमें विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। सामूहिक योग प्रदर्शन ने एकता, अनुशासन और सामूहिक कल्याण की भावना को प्रदर्शित करते हुए स्वास्थ्य और सद्भाव के वैश्विक संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विशेष योग प्रदर्शन भी आयोजित किए गए, जिनमें योग साधकों ने अपनी शक्ति, लचीलापन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों को उजागर किया तथा यह संदेश दिया कि योग प्रत्येक आयु वर्ग के लिए समान रूप से उपयोगी और प्रासंगिक है। सभा को संबोधित करते हुए रक्षा खड़से ने कहा कि आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली में योग शारीरिक फिटनेस, मानसिक लचीलेपन और भावनात्मक संतुलन प्राप्त करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने योग को वैश्विक जन-आंदोलन बनाने तथा विश्वभर के लाखों लोगों को इसे जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना और नेतृत्व की सराहना की।

रक्षा खड़से ने योग और ध्यान के महत्व पर दिया जोर

उन्होंने कहा, “ध्यान जीवन की कुंजी है और उसे प्राप्त करने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग केवल शारीरिक फिटनेस का अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आंतरिक संतुलन और सम्पूर्ण स्वास्थ्य का मार्ग है।” युवाओं और खिलाड़ियों को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए रक्षा खाडसे ने कहा कि योग खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का पूरक है, क्योंकि यह एकाग्रता, लचीलापन, स्वास्थ्य लाभ और मानसिक तैयारी को बेहतर बनाता है।

एसएआई के क्षेत्रीय केन्द्र, मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह ने स्वस्थ और तंदुरुस्त भारत के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नागरिकों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की कल्पना के अनुरूप था तथा योग को विश्व कल्याण के लिए भारत के अमूल्य योगदान के रूप में भी प्रस्तुत करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

International Yoga Day 2026: रक्षा खड़से ने SAI मुंबई में योग कार्यक्रम में लिया भाग

SAI Mumbai में 300 प्रतिभागियों के साथ भव्य योग आयोजन मुम्बई। केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के क्षेत्रीय केन्द्र मुम्बई में आयोजित समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों, सहयोगी कर्मचारियों तथा स्थानीय समुदाय के सदस्यों...

MIFF 2026: एनएफडीसी की एनिमेटेड सीरीज ‘भारती और बीबो’ का वर्ल्ड प्रीमियर मुंबई फिल्म महोत्सव में

महिला हस्तियों की प्रेरक कहानियां Totaram.news. 19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव -एमआईएफएफ 2026 में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम -एनएफडीसी और पपेटिका मीडिया द्वारा निर्मित तथा स्नेहा रविशंकर द्वारा निर्देशित हिंदी एनिमेटेड श्रृंखला ‘ भारती और बीबो’ का विश्व प्रीमियर आयोजित किया गया। श्रृंखला का आरंभिक परिचय देते हुए स्नेहा रविशंकर ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया...

MIFF 2026: 19वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव संपन्न, 17 पुरस्कार विजेताओं का ऐलान

मुंबई फिल्म फेस्टिवल में 17 पुरस्कार वितरित, अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का दबदबा Totaram.news. 19वां मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (एमआईएफएफ 2026) आज संपन्न हुआ। इसमें फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म प्रेमी, इंडस्ट्री के पेशेवर और युवा क्रिएटिव लोग उत्साह के साथ शामिल हुए, ये सभी सिनेमा, कहानी कहने की कला, कलात्मक कार्यों और क्रिएटिविटी के प्रति अपने जुनून से...

INS Tarkash Arrives in Mauritius: पोर्ट लुईस पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत

भारत-मॉरीशस समुद्री संबंधों को मिलेगी नई मजबूती Totaram.news. भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तरकश’ दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के दौरान 20 जून 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा। इस बंदरगाह प्रवास के दौरान पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा मॉरीशस सरकार और मॉरीशस तटरक्षक बल के वरिष्ठ...

कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, चीता प्रबंधन क्षेत्र का किया अवलोकन

बोत्सवाना से लाए गए चीतों की जानकारी ली Totaram.news. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मध्य प्रदेश स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। उन्होंने राष्ट्रीय उद्यान के चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्हें प्रोजेक्ट चीता के संबंध में वन मंडलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। नवंबर 2025 में बोत्सवाना की अपनी राजकीय यात्रा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.