TN

TotaRam News

What's Hot

MIFF 2026: एनएफडीसी की एनिमेटेड सीरीज ‘भारती और बीबो’ का वर्ल्ड प्रीमियर मुंबई फिल्म महोत्सव में

Table of Content

महिला हस्तियों की प्रेरक कहानियां

Totaram.news. 19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव -एमआईएफएफ 2026 में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम -एनएफडीसी और पपेटिका मीडिया द्वारा निर्मित तथा स्नेहा रविशंकर द्वारा निर्देशित हिंदी एनिमेटेड श्रृंखला ‘ भारती और बीबो’ का विश्व प्रीमियर आयोजित किया गया। श्रृंखला का आरंभिक परिचय देते हुए स्नेहा रविशंकर ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया और इसके निर्माण में एनएफडीसी के सहयोग की चर्चा की। श्रृंखला के औपचारिक अस्वीकरण (डिस्क्लेमर) में स्पष्ट किया गया है कि भारत की महान महिलाओं की कहानियां श्रद्धांजलि स्वरुप असंपादित और मूल रूप में प्रस्तुत की गई हैं।

नन्ही भारती और उसकी जादुई साथी बीबो (जिसका नाम भारत के महिला रूप का प्रतिनिधित्व करता है) के माध्यम से बयां की गई इस कहानी की प्रत्येक श्रृंखला की शुरुआत एक सहगान से होती है जो रोजमर्रा की भूमिकाओं में महिलाओं का गुणगान करता है, जैसे ड्राइवर, देखभाल करने वाली घरेलू महिला, कथक नर्तकी, किसान, जिम्नास्ट और कलाकार। इस गायन में सार्वभौमिक स्वर गूंजता है: ” नारी में देवी में, मुझसे है सब कुछ, मुझमें है सब कुछ” । यह विविधतापूर्ण प्रस्तुति महान महिलाओं की रूढ़िवादी छवि को नकारती है।

यह श्रृंखला भारत की चार महान महिलाओं की वास्तविक कहानी प्रस्तुत करती है। अहिल्याबाई होलकर श्रृंखला में मराठा रानी के इंदौर के शाही परिवार से आगे बढ़कर कर्तव्य पालन में उनकी प्रशासनिक कुशलता और कूटनीतिक क्षमता दर्शायी गई है। इसमें उनकी सास के माध्यम से महिलाओं को पालन-पोषणकर्ता के रूप में दर्शाया गया है, जिन्होंने उन्हें सशक्त नेतृत्व के पाठ पढ़ाए।

रानी दुर्गावती की वीरता और अकबर के खिलाफ प्रतिरोध की कहानी

रानी दुर्गावती गोंडवाना की रानी के शासनकाल और मुगल साम्राज्य अकबर की अधीनता के प्रति उनके विद्रोह की कहानी प्रस्तुत करती है। अकबर के आदमियों ने उन्हें ” वो तो महज़ एक औरत है ” कहकर खारिज कर दिया था, लेकिन रानी दुर्गावती के दृढ़ संकल्प ने उन्हें उनकी शक्ति को स्वीकार करने पर विवश कर दिया। यह श्रृंखला रानी दुर्गावती के आत्मसमर्पण के बजाय मृत्यु का वरण करने के साथ समाप्त होता है। इसी विरासत को जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के माध्यम से सम्मानित किया जाता है। एनिमेटर ने आमतौर पर नाजुक नारीत्व से जुड़े गुलाबी रंग को एक नया रूप देते हुए इसे साहस की एक शक्तिशाली सेना के रूप में प्रस्तुत किया है।

रानी राशमोनी कोलकाता की समाज सुधारक महिला की कहानी है, जिन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी को चुनौती दी, जन कल्याणकारी ढांचा तैयार किया और ईश्वर चंद्र विद्यासागर के साथ मिलकर कई सुधारों को आगे बढ़ाया, जिनमें बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून भी शामिल है। वे दक्षिणेश्वर काली मंदिर की संस्थापिका भी थीं। यह श्रृंखला धार्मिक पितृसत्ता को भी चुनौती देता है, क्योंकि पुजारी दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा करने से इनकार कर देते हैं, क्योंकि यह मंदिर एक महिला द्वारा बनवाया गया था।

पेड़ लगाकर ‘वृक्ष माता’ बनीं सालुमरदा थिम्मक्का की प्रेरक कहानी

सालुमरदा थिम्मक्का कर्नाटक की पर्यावरणविद्, का चित्रण अलग लहजे में किया गया है। औपचारिक शिक्षा से वंचित और कम उम्र में शादी और घर परिवार की जिम्मेदारी के बीच भी पर्यावरण के प्रति प्रेम के कारण उन्होंने सैकड़ों पेड़ लगाए और अपने बच्चों की उन्हें पाल-पोस कर बड़ा किया। इस सराहनीय कार्य के लिए बाद में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। धारावाहिक की विभिन्न श्रृंखलाओं में वैधव्य, विवाह और इन महिलाओं द्वारा चुपचाप सहन किए गए भावनात्मक कष्टों का यथार्थवादी चित्रण प्रस्तुत किया गया हैं। फिल्म का सूक्ष्म पहलू लैंगिक संतुलन है, जो केवल मातृसत्तात्मक ढांचे को नकारते हुए नारीवादी दृष्टिकोण अपनाता है।

शिक्षाप्रद और मनोरंजक प्रस्तुति का यह प्रारूप युवा मन के लिए इतिहास सुलभ और रुचिकर बनाता है। ऐसे दौर में जब भारत की ऐसी वीर महिलाओं की विरासत के स्मृति पटल से मिटने का खतरा मंडरा रहा है, भारती और बीबो , बच्चों को उन्हें जानने, सम्मान देने और उनके योगदान आगे बढ़ाने का स्मरण कराता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.