TN

TotaRam News

What's Hot

UP Tourism: वाराणसी के करखियांव गांव को स्वतंत्रता संग्राम सर्किट में शामिल कर विकसित करेगी सरकार

Table of Content

स्वतंत्रता सेनानियों की यादों को मिलेगा नया आयाम

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्रता संग्राम सर्किट को लेकर पर्यटन विभाग तेज गति से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में वाराणसी के पिंडरा विकासखंड स्थित करखियांव गांव को विकसित किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पर्यटन विभाग ने 18.26 करोड़ रुपये की प्रस्तावित धनराशि से पहली किस्त के रूप में 08 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है।

स्मृति परिसर, संग्रहालय और आधुनिक सुविधाओं से संवरेंगे करखियांव

इस पर जानकारी देते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, करीब 18 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस स्मृति एवं पर्यटन परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवगाथा को संरक्षित किया जाएगा तथा आधुनिक पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। गांव में शहीद हुए 26 लोगों की स्मृति में यहां एक म्यूरल पार्क बनाया जा रहा है, जिसमें उनकी वीरगाथाओं को म्यूरल के माध्यम से उकेरा जाएगा।

इसके साथ ही 26 स्तंभ भी स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक स्तंभ एक-एक शहीद का प्रतिनिधित्व करेगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस स्मारक परिसर में झील का इको पर्यटन विकास भी किया जा जाएगा। बाबतपुर एयरपोर्ट इसके बहुत पास में है, ऐसे में यह स्थान आने वाले समय में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभर कर सामने आएगा।

जहां शहीदों की यादें आज भी जीवंत हैं

करखियांव गांव का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश की आजादी तक यहां के लोगों ने हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय इतिहास के मुताबिक जिले में सबसे ज्यादा स्वतंत्रता सेनानी इसी गांव से थे। इसी गौरवशाली विरासत को सहेजने के लिए स्मृति परिसर बनाया जा रहा है। यह गांव 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की एक महत्वपूर्ण घटना का भी गवाह रहा है। अब इस पर्यटन परियोजना के जरिए इन वीरों के बलिदान और आजादी की लड़ाई के इतिहास को देश-दुनिया के लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आगे बताया कि, “उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन को इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी सोच के तहत स्वतंत्रता संग्राम सर्किट के अंतर्गत वाराणसी के करखियांव गांव को विकसित किया जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस गांव में शहीदों और सेनानियों की स्मृतियों को संरक्षित किया जाएगा। इससे नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा मिलेगी तथा यह स्थल पर्यटन के साथ-साथ राष्ट्रीय चेतना का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।”

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने इससे संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि, “स्वतंत्रता संग्राम सर्किट के अंतर्गत करखियांव को नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। यहां आधुनिक पर्यटक सुविधाएं विकसित की जाएंगी और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इतिहास को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। यह परियोजना स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी पैदा करेगी।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.