TN

TotaRam News

What's Hot

UP News: केशव प्रसाद मौर्य ने महिला किसान सशक्तिकरण योजना के लिए मंजूर किए 4.95 करोड़ रुपये

Table of Content

केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिला किसानों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (एमकेएसपी) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4 करोड़ 95 लाख 83 हजार रुपये से अधिक की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत संचालित महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए उन्हें सशक्त किसान और उद्यमी के रूप में विकसित करना है।

उप मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में स्वीकृत इस धनराशि से विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की महिला किसानों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा। परियोजना के माध्यम से महिला किसानों को कौशल विकास, वित्तीय सहायता, आधुनिक कृषि तकनीक, आजीविका संवर्धन तथा बाजार से जोड़ने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु अनुदान संख्या-83 (अनुसूचित जाति मद) के मानक मद-27 सब्सिडी के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा जारी केन्द्रांश की धनराशि 2 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये तथा उसके सापेक्ष राज्यांश की धनराशि 1 करोड़ 98 लाख 33 हजार रुपये सहित कुल 4 करोड़ 95 लाख 83 हजार रुपये की स्वीकृति उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रदान की गई है।

महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना का उद्देश्य महिलाओं को कृषि क्षेत्र में केवल श्रमिक के रूप में नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाली सशक्त किसान और सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करना है। इसके माध्यम से महिला-प्रधान परिवारों तथा संसाधन विहीन समूहों की महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उनकी आय वृद्धि और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला किसान जब सशक्त होंगी तो परिवार, गांव और प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी और मजबूत होगी। महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.