TN

TotaRam News

What's Hot

केंद्र सरकार के 12 साल: लखनऊ में श्रमिक पंजीयन, ई-श्रम और कल्याणकारी योजनाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम

Table of Content

श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रचार के लिए लखनऊ में बड़ा अभियान

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ अभियान के अंतर्गत 05 जून से 21 जून 2026 के मध्य प्रदेश में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक-मलिहाबाद में उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार, श्रमिक पंजीयन, पात्र श्रमिकों के योजनाओं में आवेदन हेतु ब्लॉक स्तर पर स्टॉल/कैंप का आयोजन किया गया।

इस संबध में जानकारी देते हुए अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि श्रमिक पंजीयन एवं योजना प्रचार प्रसार हेतु लेबर अड्डा-तेलीबाग, लखनऊ में प्रातः उपस्थित होकर श्रमिकों को उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण, नवीनीकरण एवं बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों, गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) तथा लघु-व्यापारी मानधन योजना (NPS-Trader) आदि हेतु जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त व्यावसायिक सुरक्षा पर कार्यशाला कारखाना प्रभाग के अधिकारियों द्वारा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता, 2020 पर जिला स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा ऑडिट एवं दुर्घटना निवारण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
महिला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल तथा महिला श्रमिक सुरक्षा एवं POSH जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्किल डेवलपमेंटपंजीकृत निर्माण श्रमिकों के स्किल डेवलपमेंट की कार्यवाही भी इसी माह प्रारंभ की जाएगी की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। जन-जागरूकता के कार्यक्रमों में अंकित सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं श्री संतोष कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा विशेष सहयोग किया गया। अपर श्रमायुक्त, कल्पना श्रीवास्तव लखनऊ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की 12 वर्षों की जन-कल्याणकारी नीतियों को अंतिम श्रमिक तक पहुंचाना है। सभी पात्र श्रमिक अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 5412- BOCW BOARD LUCKNOW या कार्यालय अपर श्रमायुक्त, 23 ए0पी0 सेन रोड, लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.