TN

TotaRam News

What's Hot

Indian Navy Agniveer Batch 01/26 Passing Out Parade 12 जून को INS Chilka में

Table of Content

अग्निवीरों और तटरक्षक नाविकों का प्रशिक्षण पूरा

Totaram.news. प्रशिक्षुओं के 01/26 बैच की पासिंग आउट परेड (पीओपी) 12 जून, 2026 को आईएनएस चिल्का में आयोजित की जाएगी। यह परेड भारतीय नौसेना के अग्निवीरों और भारतीय तटरक्षक बल के नाविकों के आठवें बैच द्वारा किए गए 16 सप्ताह के कठोर प्रारंभिक प्रशिक्षण की सफल समाप्ति का प्रतीक है। यह आयोजन अनुशासित, दृढ़ और पेशेवर रूप से सक्षम समुद्री योद्धाओं के रूप में उनके रूपांतरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो राष्ट्र की सेवा के सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं।

पश्चिमी नौसेना कमान के ध्वज अधिकारी कमान-इन-चीफ, वाइस एडमिरल संजय वत्सयान परेड के मुख्य अतिथि और पर्यवेक्षक होंगे। इस अवसर पर उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षुओं के परिवारजन, विशिष्ट पूर्व सैनिक, प्रख्यात खिलाड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। यह पासिंग आउट परेड भारतीय नौसेना की इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि प्रशिक्षण एक पेशेवर लड़ाकू बल की नींव है। कर्तव्य, सम्मान और साहस के मूल मूल्यों पर आधारित संरचित शैक्षणिक, शारीरिक और बाहरी प्रशिक्षण के माध्यम से युवा रंगरूटों को अनुशासित, आत्मविश्वासी और पेशेवर रूप से सक्षम समुद्री योद्धाओं के रूप में ढालने में आईएनएस चिल्का एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पासिंग-आउट समारोह के अंतर्गत, मुख्य अतिथि विदाई समारोह की अध्यक्षता करेंगे और मेधावी प्रशिक्षुओं, चैंपियन डिवीजन और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक को पुरस्कार और ट्राफियां प्रदान करेंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं की द्विभाषी पत्रिका ‘अंकुर’ का भी विमोचन किया जाएगा।
पासिंग आउट परेड के बाद, प्रशिक्षु भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर विभिन्न नौसैनिक प्रतिष्ठानों और समुद्री परिसंयोजनों में विशेष व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए आगे बढ़ेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारतीय नौसेना के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों पर किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.