TN

TotaRam News

What's Hot

MY Bharat Yuva Viksit Bharat Conference 2026: 6 जून को नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में होगा आयोजन

Table of Content

6000 से अधिक युवा होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के युवाओं को 2047 तक विकसित भारत की यात्रा में प्रेरक शक्ति के रूप में सशक्त बनाने के विजन के अनुरूप युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधीन ‘ मेरा युवा भारत (एमवाई भारत)’ 6 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में ‘युवा विकसित भारत- एमवाई भारत युवा सम्मेलन’ का आयोजन करेगा।

इस सम्मेलन में देश भर से 6,000 से अधिक युवा प्रतिभागी एकत्रित होंगे, जो छात्रों, युवा पेशेवरों, युवा महिलाओं, उद्यमियों, कंटेंट क्रिएटर्स, इनोवेटर्स, उभरते नेताओं और उपलब्धि अर्जित करने वालों सहित विविध पृष्ठभूमि का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात नेता, विशिष्ट अतिथि और युवा व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम भारत के भविष्य निर्माताओं को वर्तमान में उपलब्धि हासिल करने वालों को एकजुट करेगा, जिससे राष्ट्रीय विकास और सार्वजनिक नेतृत्व के प्रति साझा प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलेगा।

इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के साथ संवाद होगा, जिनमें बीओएटी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी उद्यमी अमन गुप्ता, ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत, यूपीएससी अचीवर्स और राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी कंटेंट क्रिएटर जैसे मल्हार कलांबे , आरजे रौनक आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कई अन्य प्रभावशाली युवा भी होंगे, जिन्होंने अपने काम और सामाजिक प्रभाव से लाखों लोगों को प्रेरित किया है। यह कार्यक्रम देश भर के उन उभरते युवा प्रतिभाओं को भी सम्मानित करेगा जिन्होंने खेल, उद्यमिता, शासन और कंटेंट निर्माण के क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्रदर्शित की है ।

इस गति को और मजबूत करते हुए, माय भारत हाल ही में “एक सप्ताह में ऑनलाइन क्विज में भाग लेने वाले सबसे अधिक उपयोगकर्ता” के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मिली मान्यता के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा, जो कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) क्विज के माध्यम से हासिल की गई थी। इस पहल में सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 5 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। आधिकारिक मूल्यांकन अवधि के दौरान 390,812 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक क्विज़ पूरी की, जिससे एक नया विश्व रिकॉर्ड बना। यह उपलब्धि विकसित भारत @2047 के विजन में युवाओं की अभूतपूर्व भागीदारी को दर्शाती है और राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की सार्थक भागीदारी के लिए एक मंच के रूप में माई भारत में युवा नागरिकों के बढ़ते विश्वास को रेखांकित करती है।

भारत के 2047 के ‘विकसित भारत’ के सपने की ओर अग्रसर होने के साथ-साथ , ‘माई भारत’ युवा सम्मेलन देश के युवाओं की आकांक्षाओं, उपलब्धियों और परिवर्तनकारी क्षमता का उत्सव मनाएगा। भारत भर से हजारों युवा परिवर्तनकर्ताओं को एक साथ लाकर, यह सम्मेलन राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए अमृत पीठी के सामूहिक संकल्प की पुष्टि करेगा और प्रधानमंत्री के विकसित, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.