TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जन-कल्याण अभियान का शुभारंभ

Table of Content

’12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ अभियान का शुभारंभ

लखनऊ। केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज से विशेष समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। “12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के” नाम से संचालित यह विशेष अभियान 5 जून से 21 जून 2026 के मध्य पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ क्षेत्र में इस अभियान का प्रारंभ कार्यालय अपर श्रमायुक्त, लखनऊ क्षेत्र (23 ए०पी० सेन रोड, लखनऊ) के परिसर में अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर आयोजित किए गए । अभियान की शुरुआत करते हुए कार्यालय परिसर में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने के उद्देश्य से श्रमिक बस्ती ऐशबाग में अवस्थित पार्कों में जन-प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में एक विशाल ‘पर्यावरण जागरूकता रैली’ निकाली गई।

कार्यालय परिसर में ‘व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता 2020’ पर एक विशेष कार्यशाला (Workshop) का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों और हितधारकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान यह कड़ा संदेश दिया गया कि सभी शासकीय कार्यालय परिसरों को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रखा जाए। इसके साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में ‘प्लास्टिक मुक्त औद्योगिक परिसर’ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.