TN

TotaRam News

What's Hot

दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति पॉल माशातिले ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Table of Content

भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के उपराष्ट्रपति, शिपोकोसा पॉलस माशातिले ने आज, 2 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए उपराष्ट्रपति माशातिले का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका एक-दूसरे के साथ विशेष मित्रता रखते हैं और यह मित्रता ऐतिहासिक होने के साथ-साथ समसामयिक भी है। हमारी बहुआयामी साझेदारी साझा मूल्यों और आपसी सम्मान पर आधारित है। दक्षिण अफ्रीका वह पहला देश था जिसके साथ भारत ने वर्ष 1997 में रणनीतिक साझेदारी कायम की थी।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका सदैव ‘ग्लोबल साउथ’ की मुखर आवाज़ रहे हैं। हम उपनिवेशवाद-विरोधी संघर्ष साझा करते हैं। संयुक्त राष्ट्र, गुटनिरपेक्ष आंदोलन, और G20 जैसे बहुपक्षीय मंचों पर अपने घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से, हम न केवल अपने लोगों के लिए, बल्कि वृहत्‍तर पैमाने पर ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए भी शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं।

राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्‍नता हुई कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लगभग 15.5 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होता है। उन्होंने कहा कि व्‍यापार की संभावनाएं कहीं अधिक व्‍यापक हैं, और हमें अपने व्यापारिक संबंधों को और ऊंचे स्तर पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए। हमें एक ऐसा अनुकूल नीतिगत परिवेश सुलभ कराना जारी रखना चाहिए, जो दोनों देशों की कंपनियों को एक-दूसरे के बाजारों में अपने निवेश और कारोबारी गतिविधियों का विस्तार करने में सक्षम बनाए।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, अफ्रीका के साथ अपनी साझेदारी के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, और भारत इंडिया-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन की बैठक यथाशीघ्र पुन: बुलाने के लिए अफ्रीकी संघ आयोग के साथ मिलकर काम करेगा। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच घनिष्ठ सहयोग से हमारे लोगों को बहुत अधिक फायदा पहुंच सकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AIIMS बठिंडा दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा का संबोधन, मेडिकल शिक्षा विस्तार पर चर्चा

जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं Totaram,news. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और उत्तीर्ण छात्रों को उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को...

DRDO और IAF ने रुद्रम-II एयर-टू-सर्फेस मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया

चांदीपुर में रुद्रम-II मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण Totaram.news. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने स्वदेशी रुद्र एम-II वायु-से-सतह मिसाइल का हवाई प्लेटफॉर्म से सफल उड़ान परीक्षण किया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों और महत्वपूर्ण प्रक्षेप पथ पर किए गए इन परीक्षणों ने मिसाइल की सटीकता, विश्वसनीयता तथा इसकी सभी...

भारतीय नौसेना का INS सुदर्शनी एंटीगुआ बंदरगाह यात्रा पूरी कर अमेरिका के लिए रवाना

भारतीय नौसेना INS सुदर्शनी ने एंटीगुआ पोर्ट विजिट संपन्न किया Totaram.news. आईएनएस सुदर्शनी ने 31 मई, 2026 को चार दिवसीय सफल बंदरगाह यात्रा पूर्ण करने के उपरांत एंटीगुआ से प्रस्थान किया। लोकायन 26 अभियान के अंतर्गत संपन्न यह यात्रा कैरेबियाई देशों के साथ भारत की समुद्री पहुंच, सहभागिता और रणनीतिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने की...

उत्तर प्रदेश में प्रेरणा कैंटीन से हजारों महिलाएं बन रहीं ‘लखपति दीदी’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे लखपति दीदी के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में समूहों की दीदियो को नयी- नयी गतिविधियों से जोडने के कार्य किये गये हैं। इसी कड़ी मे प्रेरणा कैन्टीन महिला स्वावलम्बन व सशक्तिकरण के सरकारी प्रयासों मे यह एक महत्वपूर्ण कडी जुडी...

यूपी में अनिल भूषण चतुर्वेदी बने प्रभारी बेसिक शिक्षा निदेशक, संभाली नई जिम्मेदारी

UP Basic Education लखनऊ। अनिल भूषण चतुर्वेदी ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं प्राथमिकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.