TN

TotaRam News

What's Hot

पेट्रोल-डीजल कालाबाजारी पर यूपी सरकार सख्त, मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कंपनियों को दी चेतावनी

Table of Content

लखनऊ में पेट्रोलियम कंपनियों को मंत्री की चेतावनी—उपभोक्ता अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

लखनऊ। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने पेट्रोलियम कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बापू भवन कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था एवं उपभोक्ता हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री ने विशेष रूप से नेपाल एवं बिहार की सीमाओं से जुड़े जनपदों में पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी तथा कालाबाजारी की प्राप्त शिकायतों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर वास्तविक उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं तथा अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से तेल को अन्य राज्यों अथवा सीमावर्ती क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।

मंत्री ने पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों एवं जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेट्रोल पंपों पर किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कृत्रिम अभाव पैदा करना, घटतौली अथवा उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जनपदों में नियमित निरीक्षण अभियान चलाकर व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए।

बैठक में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के विस्तार की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1500 नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं, किंतु प्रदेश की आवश्यकताओं को देखते हुए इस संख्या में और वृद्धि किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित कंपनियों को पीएनजी नेटवर्क के तेजी से विस्तार तथा अधिक से अधिक घरों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए भी मंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिया कि ई-केवाईसी के बिना किसी भी उपभोक्ता को गैस रिफिल न किया जाए। साथ ही बिना निर्धारित सत्यापन एवं आवश्यक अनुमोदन (डीएसी) के भी किसी प्रकार की रिफिलिंग न की जाए। उन्होंने कहा कि इससे फर्जी कनेक्शनों, अवैध उपयोग और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

मंत्री ने गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि पात्र उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न होने पाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम उपभोक्ता को पारदर्शी, सुगम और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराना है। बैठक के अंत में मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाले पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां अथवा संबंधित अधिकारी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। प्रदेश सरकार जमाखोरी, कालाबाजारी, घटतौली और अनियमितताओं के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव खाद्य रसद श्री रणवीर प्रसाद जी, कामता प्रसाद सिंह (अपर आयुक्त खाद्य), सत्यदेव (अपर आयुक्त खाद्य), संजय भंडारी जी (ED,IDCL), आलोक श्रीवास्तव ( महाप्रबंधक इंडियन ऑयल नोएडा), भोथरा लाकर (सी जे एम LPG) ,अभिषेक शर्मा (स्टेट रीटेलर हेड) , मुन्ना राव ( स्टेट हेड रिटेल),आबिद कादरी (जोनल हेड), मुकेश कुमार ( डिविजिनल हेड), आलोक वर्मा ( रीटेलर), सुरेंद्र डोगरा ( स्टेट हेड LPG), आदित्य यादव ( स्टेट हेड),रोहित पटेल (टी एम), राजेश कुमार ( LPG UPSOL BPCL), राकेश (जी एम) सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.