/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

मनोहर लाल ने त्रिपुरा बिजली क्षेत्र की समीक्षा की, RDSS और स्मार्ट मीटरिंग पर दिया जोर

Table of Content

त्रिपुरा में बिजली सुधार पर बड़ी बैठक

Totaram.news. केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज अगरतला में त्रिपुरा राज्य की विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा की।
इस बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और त्रिपुरा सरकार के विद्युत मंत्री के साथ-साथ राज्य सरकार, विद्युत मंत्रालय, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) और विद्युत क्षेत्र के सीपीएसई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री ने उन प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला, जिन पर राज्य का विद्युत विभाग और राज्य के विद्यत क्षेत्र के पीएसयू एक विस्तृत कार्ययोजना के साथ काम कर सकते हैं। इस दौरान पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) और डिस्कॉम के परिचालन व वित्तीय मापदंडों से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। उन्होंने समग्र तकनीकी और वाणिज्यिक (एटी एंड सी) घाटे को कम करने और डिस्कॉम के वित्तीय प्रदर्शन को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राजस्व संग्रह में सुधार की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला, जिसमें सरकारी उपभोक्ताओं/संस्थानों के यहां लगे मीटरों को प्रीपेड में बदलने पर खास ध्यान दिया गया। उन्होंने राज्य में स्मार्ट मीटरिंग की प्रगति की समीक्षा की और इसके शीघ्र कार्यान्वय की सलाह दी। राज्य ने अगस्त 2026 तक सरकारी उपभोक्ताओं के मीटरों को प्रीपेड में बदलने और जुलाई 2027 तक स्मार्ट मीटर से जुड़े बाकी कामों को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

उन्होंने राज्य की संसाधनों की पर्याप्तता और अंतर-राज्यीय पारेषण योजना की स्थिति की समीक्षा की ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके और राज्य को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि पारेषण क्षमता में वृद्धि, मांग में बढ़ोतरी के अनुरूप हो। राज्य ने संसाधनों की पर्याप्तता योजना के अनुसार, अंतर-राज्यीय पारेषण संबंधी बुनियादी ढांचे के त्वरित विस्तार और उसे अपनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। पीएम-कुसुम और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई; राज्य को सलाह दी गई कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वच्छ ऊर्जा तक पहुंच का विस्तार करें, जिसमें दूर-दराज और कम सुविधा वाले क्षेत्र भी शामिल हैं। राज्य मार्च 2027 तक 2 लाख उपभोक्ताओं के लिए रूफटॉप सोलर लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे इन उपभोक्ताओं की बिजली की लागत कम करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने उल्लेख किया कि राज्य डिस्कॉम को वित्तीय रूप से व्यवहार्य और राज्य के विद्युत क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में ईमानदार प्रयास काफी मददगार साबित होंगे। केंद्रीय विद्युत मंत्री ने राज्य के समग्र विकास में भारत सरकार के निरंतर समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य, राज्य के लिए स्वीकृत कार्यों के शीघ्र कार्यान्वयन तथा विद्युत क्षेत्र के समग्र प्रदर्शन में सुधार के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.