TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: जयवीर सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Table of Content

महाराणा प्रताप, सरदार पटेल समेत कई महापुरुषों की प्रतिमाएं 15 अगस्त 2026 तक होंगी तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि राष्ट्रनायकों एवं महापुरूषों की निर्माणाधीन प्रतिमाएं आगामी 15 अगस्त, 2026 तक तैयार कर ली जाए। उन्होंने वर्ष 2022-23 से अब तक निर्मित एवं स्वीकृत मूर्तियों की वर्षवार संख्या की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
श्री जयवीर सिंह आज अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर उ0प्र0 राज्य संग्रहालय निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम के समापन के उपरान्त विभाग द्वारा मूर्ति निर्माण को लेकर संचालित गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर पाश्चात्य मूर्तिकला वीथिका का लोकार्पण एवं संग्रहालय की पुरातत्व पत्रिका-2026 का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में संरक्षित दुर्लभ वस्तुएं हमारी समृद्धि संस्कृति की प्रतीक एवं ऐतिहासिक धरोहर हैं।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि इन दुर्लभ वस्तुओं को संरक्षण करके अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मूर्तियों के निर्माण की वर्तमान स्थिति पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और समस्त निर्मित की जाने वाली मूर्तियों के संबंध में कार्यालय आदेश एक सप्ताह में जारी हो जाने चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कितनी मूर्तियां अब तक तैयार होकर पड़ी हुई हैं और मूर्ति स्थापना हेतु किन-किन जनपदों से प्रस्ताव आये हैं।
बैठक में बताया गया कि महाराणा प्रताप की अश्वारोही 12.5 फिट की दो प्रतिमाएं एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की 12.5 फिट ऊॅची प्रतिमाएं निर्मित की गयी है। इसके अलावा पृथ्वीराज चौहान की 12.5 फिट ऊॅची प्रतिमा भी निर्माणाधीन है।
उन्होंने इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सभी संस्थानों में ऊर्जा बचाने के लिए विशेष सचिव संस्कृति विभाग संजय कुमार सिंह को आदेश निर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पेट्रोल, डीजल एवं विद्युत का विवेकपूर्ण उपयोग करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में सभी विभाग बिजली बचाने एवं अपव्यय रोकने का हरसंभव प्रयास करें।
इस अवसर पर विशेष सचिव संस्कृति संजय कुमार सिंह, अपर निदेशक संस्कृति सृष्टि धवन, सहायक निदेशक तुहिन द्विवेदी एवं अमित अग्निहोत्री आदि अधिकारी मौजूद थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.