TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow University Museum Day Event: इतिहास और भारतीय विरासत से रूबरू हुए छात्र

Table of Content

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 के मौके पर सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में इतिहास, संस्कृति और पुरातात्विक विरासत की खास झलक देखने को मिली। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय और प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त आयोजन में छायाचित्र प्रदर्शनी और व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्राचीन धरोहरों और ऐतिहासिक स्थलों को करीब से समझा। इस कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भागीदारी ने यह दिखाया कि नई पीढ़ी अब अपनी सांस्कृतिक विरासत को जानने और उससे जुड़ने में रुचि ले रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. एस. एन. कपूर ने किया।

पुरातात्विक धरोहरों से रूबरू हुए हजारों छात्र

कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी में लहुरादेवा, जाजमऊ, राजा नल का टीला और मल्हर जैसे महत्वपूर्ण उत्खनन स्थलों के साथ कर्दमेश्वर महादेव मंदिर, मेढक मंदिर और गंगोली शिवाला सहित कई राज्य संरक्षित स्मारकों के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने इन तस्वीरों और जानकारियों को बड़े उत्साह के साथ देखा और प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया

हुलासखेड़ा भ्रमण बना छात्रों के लिए खास अनुभव

इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा हुलासखेड़ा उत्खनन स्थल पर 200 से अधिक विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया। विद्यार्थियों को उत्खनन स्थल और निदेशालय की पिक्चर गैलरी दिखाई गई, जहां उन्हें पुरातत्व, ऐतिहासिक खोजों और विरासत संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विद्यार्थियों ने इसे सीखने और इतिहास को समझने का यादगार अनुभव बताया।

मुख्य अतिथि डॉ. एस. एन. कपूर ने कहा कि संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं को सुरक्षित रखने का स्थान नहीं हैं, बल्कि समाज और नई पीढ़ी को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति एवं पुरातात्विक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनने का आह्वान किया। वहीं पुरातत्व निदेशालय की निदेशक रेनू द्विवेदी ने संग्रहालयों की शैक्षिक उपयोगिता और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की शुरुआत वर्ष 1977 में मॉस्को में आयोजित आईकॉम की आम सभा के दौरान हुई थी। इसका उद्देश्य लोगों को संग्रहालयों और सांस्कृतिक विरासत के महत्व के प्रति जागरूक करना है। इस साल दुनिया भर में ‘एक विभाजित विश्व को एकजुट करने वाले संग्रहालय’ विषय के तहत यह दिवस मनाया जा रहा है। आज 150 से अधिक देशों के 37 हजार से ज्यादा संग्रहालय इस आयोजन में भाग लेते हैं और हर साल लाखों लोग इन कार्यक्रमों से जुड़कर इतिहास, कला और संस्कृति को करीब से समझते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.