Prateek Yadav News Live: लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर सम्पन्न हुआ। बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट पर हुए इस अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और माहौल बेहद भावुक रहा।
जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके परिजन, समर्थक और कई राजनीतिक लोग भी उपस्थित थे। अंतिम यात्रा में बड़ा जनसैलाब उमड़ पड़ा और वाहनों का लंबा काफिला शामिल रहा।शव यात्रा के दौरान प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को धर्मेंद्र यादव और Shivpal Yadav के बेटे आदित्य यादव ने कंधा दिया। उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को उनके आवास पर रखा गया था। लगभग 24 घंटे से अधिक समय बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
