/ Jul 22, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश जनगणना 2027: ओमप्रकाश राजभर ने ऑनलाइन स्वगणना के प्रथम चरण को किया पूरा

Table of Content

Uttar Pradesh Census 2027 First Phase: Om Prakash Rajbhar Completes Digital Self Enumeration

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ऑनलाइन माध्यम से जनगणना प्रक्रिया के प्रथम चरण को सफलता पूर्ण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। मंत्री ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या और मकान की गणना भर नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कई ऐसी जातियां एवं समुदाय हैं, जिनकी सही जानकारी सामने नहीं आ पाती, जिससे वे शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। जनगणना के माध्यम से ऐसे समुदायों की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और उन्हें जाति आधारित योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि सही आंकड़े सरकार को योजनाओं की बेहतर रूपरेखा तैयार करने में मदद करते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जनगणना के आंकड़ों पर आधारित होता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जनगणना अभियान में सहयोग करे और सही जानकारी उपलब्ध कराए।
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जनगणना समाज के हर वर्ग को पहचान दिलाने का माध्यम है। जब सही जानकारी सरकार तक पहुंचेगी, तभी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सकेगा। कुछ ऐसे समाज भी हैं जिनकी स्थिति और संख्या की सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। जनगणना के माध्यम से उन्हें भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

SGFI अध्यक्ष दीपक कुमार बने ISF कार्यकारिणी सदस्य, भारत को मिली वैश्विक स्कूली खेलों में बड़ी जिम्मेदारी

SGFI अध्यक्ष की अंतरराष्ट्रीय खेल संगठन में बड़ी उपलब्धि लखनऊ। भारतीय स्कूली खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएफ) की कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सर्बिया की...

IBET Expo 2026: उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी और ग्रीन एनर्जी निवेश को बढ़ावा, ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन

11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में होगा अंतर्राष्ट्रीय बायोएनर्जी एवं टेक एक्सपो लखनऊ। उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी सभागार, लखनऊ में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET Expo 2026) की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय स्टेकहोल्डर बैठक...

बरेली में 35 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, नाथ कॉरिडोर और ईको-टूरिज्म पर सरकार का फोकस

रामलीला मैदान और धार्मिक स्थलों का विकास लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को बरेली मंडल के पर्यटन विकास से जुड़े 32 प्रस्तावों की समीक्षा की। इन प्रस्तावों का उद्देश्य पर्यटन को बड़े शहरों से आगे बढ़ाकर स्थानीय धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक केंद्रों और सामुदायिक विरासत स्थलों तक पहुंचाना है।...

गोरखपुर में 77 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, CM योगी के निर्देश पर दिसंबर तक पूरा होगा विकास कार्य

योगी सरकार की प्राथमिकता, कागजों से जमीन तक पहुंचे पर्यटन प्रोजेक्ट लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर मंडल में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास योजनाओं की दो दिवसीय समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत 30...

UP रोजगार मिशन: अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के साथ MoU, उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

अब तक 6004 श्रमिकों को इजराइल में मिला रोजगार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों को देश-विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु ’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ का गठन किया गया है। मिशन के उद्देश्यों में देश व विदेश में रोजगार की मांग का सर्वेक्षण, प्रतिष्ठित कम्पनियों को सूचीबद्ध करना,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.