/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Table of Content

फन्ना बाबू” का दुःखद निधन उद्योग जगत की अपूरणीय क्षति:नन्दी

लखनऊ। हल्दीराम परिवार के प्रमुख सदस्य, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के संस्थापक एवं सीएमडी शिवरतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू के निधनोपरांत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को बीकानेर, राजस्थान के सादुलगंज स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होते हुए नमन किया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं ‘बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड’ के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल बीकानेर के पारंपरिक भुजिया उद्योग को वैश्विक ब्रांड में बदलने और मशीन द्वारा भुजिया उत्पादन की शुरुआत करने वाले एक दूरदर्शी उद्यमी थे। “फन्ना बाबू” का दुःखद निधन उद्योग जगत की अपूरणीय क्षति है। मंत्री नन्दी ने कि कुछ दिनों पहले ही बीकानेर यात्रा के दौरान फन्ना बाबू से मुलाकात हुई थी।
मंत्री नन्दी ने कहा कि फैक्ट्री भ्रमण के दौरान फन्ना बाबू एक-एक बारीकी के बारे में खुद ही बताते रहे। उनका यह बिहार दिखाता है कि सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी काम से उनका कितना अधिक जुड़ाव था। उन्होंने कहा कि एक ही टेबल पर बैठकर डिनर के दौरान उनके जीवन के कई बहुमूल्य अनुभव और किस्से सुनने को मिले थे। उनकी सादगी, सरलता और व्यवहारकुशलता ने मन मोह लिया था।
मंत्री नन्दी ने कहा कि उनके दुःखद निधन से हम सभी ने एक सफल उद्यमी, एक विनम्र व्यक्ति, एक अनुभवी मार्गदर्शक और एक उत्कृष्ट समाजसेवी खो दिया। उनका जाना वैश्य-व्यापारी समाज के सर से वरिष्ठ अभिभावक का साया उठने जैसा है। उन्होंने कहा कि अपनी माटी से उनका लगाव और जुड़ाव हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपने कृतित्व से बताया कि “हम अपनी जड़ों से जुड़े रहकर ही वास्तविक और मौलिक उन्नति कर सकते हैं।” वे अपने पीछे सेवा कार्यों की एक समृद्ध विरासत छोड़कर गये हैं, जिसके माध्यम से सदैव हम सबके बीच उपस्थित रहेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.