TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में जल संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोका-कोला इंडिया व इन्वेस्ट यूपी में करार

Table of Content

  • सतत विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु कोका-कोला इंडिया–इन्वेस्ट यूपी के बीच करार
  • कोका-कोला इंडिया और इन्वेस्ट यूपी की साझेदारी से उत्तर प्रदेश में सामुदायिक व पर्यावरणीय पहल को मिलेगा बल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सामुदायिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता को नई गति देने के लिए कोका-कोला इंडिया ने ‘इन्वेस्ट यूपी’ के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस रणनीतिक साझेदारी का आधिकारिक आदान-प्रदान इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरन आनंद की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोका-कोला इंडिया और एसएलएमजी बेवरेजेज प्रा. लि. के कार्यकारी निदेशक विवेक लाधानी, निदेशक सिद्धार्थ लाधानी तथा कोका-कोला इंडिया की टीम के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने राज्य में सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता जताई।
पर्यटन स्थलों पर पर्यावरणीय ढांचा मजबूत करने और स्थानीय समुदायों को रोजगार से जोड़ने के लिए यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के तहत जल संरक्षण के बुनियादी ढांचे, आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन और रीसाइक्लिंग प्रणालियों को सुदृढ़ किया जाएगा। विशेषकर अधिक पर्यटकों वाले स्थानों पर नागरिक सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा ताकि आगंतुकों को विश्व स्तरीय अनुभव मिल सके। यह दूरगामी पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण, बल्कि सामाजिक उत्थान की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
इस अवसर पर विजय किरण आनंद ने कहा कि यह सहयोग राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ सततता को जोड़ने और निजी क्षेत्र की विशेषज्ञता के उपयोग का प्रतिबिंब है।
कोका-कोला इंडिया एवं साउथवेस्ट एशिया की वाइस प्रेसिडेंट (पब्लिक अफेयर्स, कम्युनिकेशंस एवं सस्टेनेबिलिटी) देवयानी आरएल राणा ने कहा कि कंपनी राज्य सरकार के साथ मिलकर जल संरक्षण को मजबूत करने, अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों में सुधार लाने और सामुदायिक पहलों के माध्यम से आजीविका को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह साझेदारी उत्तर प्रदेश में पर्यावरणीय जिम्मेदारी और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में कोका-कोला इंडिया की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कोका-कोला इंडिया देश की अग्रणी पेय कंपनियों में से एक है, जो हाइड्रेशन, स्पार्कलिंग, जूस, डेयरी और न्यूट्रिशन सेगमेंट में विविध उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ देशभर में मजबूत रिटेल नेटवर्क के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.