TN

TotaRam News

What's Hot

मछुआ पद पर भर्ती के लिए यथाशीघ्र कार्यवाही कर पद भरे जाएं

Table of Content

  • शासन या निदेशालय स्तर पर कोई भी पत्रावली लंबित न रहने पाए
  • निर्धारित अवधि में लक्ष्य प्राप्त न करने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही होगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ० संजय कुमार निषाद ने आज यहां विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक में कहा कि मछुआ (चतुर्थ श्रेणी तकनीकी) पद पर भर्ती के लिए यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर पद भरे जाएं। विभाग में जो भी पद खाली हैं उन पर नियमानुसार शीघ्र भर्ती की जाए। डॉ निषाद ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन या निदेशालय स्तर पर किसी भी पटल पर कोई भी पत्रावली लंबित न रहे। पत्रावलियों निर्धारित अवधि में पूर्ण की जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए।
डा0 निषाद ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष 2026-27 प्राप्त बजट हेतु सुदृढ़ कार्ययोजना बनायी जाए और निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित अवधि में ही कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा जाए। मत्स्य पालकों के हित में संचालित योजनाओं का व्यापक तरीके से प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्य दक्षता एवं टेªनिंग कराई जाए। मत्स्य विकास मंत्री डॉ० संजय कुमार निषाद ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डा0 निषाद ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में और वन ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करने में मत्स्य विकास विभाग की विशेष भूमिका है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम मत्स्य पालन के परम्परागत पेशे का वैज्ञानिक विधि एवं तकनीकी के समन्वय से आधुनिकीकरण करें और मछुआ समुदाय की आर्थिक उन्नति के साथ ही प्रदेश को मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं अग्रणी बनाए। मत्स्य दुर्घटना बीमा योजना की व्यापक समीक्षा करते हुए मंत्री जी ने योजना मे अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को आच्छादित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समितियों के गठन के लंबित प्रस्तावों का निस्तारण एवं विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाए।
मत्स्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि मत्स्य विकास से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करें एवं उन्हें प्रोत्साहित करें। योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराए। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मंत्री द्वारा मछुआ भर्ती, चालक भर्ती, मत्स्य विकास निधि, नदियों में रिवर रैंचिंग , ग्राम समाज का पट्टा, अमृत सरोवर, मत्स्य पालक कल्याण कोष, मत्स्य जीवी सहकारी संघ एवं मत्स्य विकास निगम के जलाशयों/प्रक्षेत्रों के निस्तारण तथा जमा राजस्व की स्थिति एवं जलाशयों में बीज संचय की स्थिति आदि अन्य बिन्दुओं की गहन समीक्षा की गयी।
बैठक में विशेष सचिव सुनील वर्मा द्वारा मंत्री को बैठक में दिए गए निर्देश के क्रम में ससमय कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया। समीक्षा बैठक में एन.एस. रहमानी, निदेशक मत्स्य, संयुक्त निदेशक अनिल कुमार, मोनिशा, एजाज अहमद उप निदेशक मत्स्य, सहित अन्य शासन एवं निदेशालय के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.