TN

TotaRam News

What's Hot

‘स्वदेश दर्शन 2.0 योजना’ से गोरखगिरि बना प्रमुख तीर्थ स्थल

Table of Content

  • वीरों की धरती बुंदेलखंड में पर्यटन की नई उड़ान, महोबा का गोरखगिरि बनने जा रहा ‘स्पिरिचुअल हॉटस्पॉट’
  • 11.21 करोड़ रुपए की लागत से विकसित गोरखगिरि परियोजना, महोबा पर्यटन मानचित्र पर उभरने को तैयार
  • गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखगिरि, भगवान श्रीराम और वनवास से भी जुड़ी हैं मान्यताएं
  • गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखगिरि बनेगी वैश्विक आकर्षण का केंद्र- जयवीर सिंह
  • ‘विकास भी, विरासत भी’ का सशक्त उदाहरण बनी गोरखगिरि परियोजना- जयवीर सिंह

लखनऊ/महोबा/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में गुरु गोरखनाथ से जुड़े स्थलों को जोड़कर एक बड़ा पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है, जिसमें बुंदेलखंड के महोबा स्थित गोरखगिरि पर्वत अब प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। ‘स्वदेश दर्शन 2.0’ योजना के तहत करीब 11.21 करोड़ रुपए की लागत से यहां पर्यटन विकास कार्य पूरा हो चुका है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलने की संभावना है। 

पर्यटन मंत्री ने बताया कि ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूल मंत्र को साकार करते हुए बुंदेलखंड के महोबा में स्थित गोरखगिरि अब आध्यात्मिक पर्यटन का नया हॉटस्पॉट बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तैयार यह परियोजना न सिर्फ श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं देगी, बल्कि गुरु गोरखनाथ से जुड़े इस पवित्र स्थल की समृद्ध विरासत को संरक्षित करते हुए उसे वैश्विक पहचान भी दिलाएगी। पर्यटन मंत्री के मुताबिक, साल 2025 में ही महोबा में करीब 28 लाख पर्यटक पहुंचे, जो इस क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता और संतुलित विकास का बड़ा प्रमाण है।

शिव तांडव मंदिर और गोरखगिरि मंदिर का कायाकल्प
महोबा के गोरखगिरि में पर्यटन का नया अध्याय लिखा गया है। पर्यटन परियोजना के तहत शिव तांडव मंदिर और गोरखगिरि मंदिर का कायाकल्प किया गया। पर्यटक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए आधुनिक शौचालय, पर्यटक सुविधा केंद्र और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए वेंडर कियोस्क भी विकसित किया गया है। आगंतुकों की आध्यात्मिक शांति के लिए ध्यान केंद्र और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए ओपन थिएटर इस स्थल की खास पहचान बनेंगे। आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार के साथ भीतर और बाहरी मार्गों का सुव्यवस्थित निर्माण कर पूरे परिसर में आवागमन को आसान और सुगम बनाया गया है।

रोजी-रोजगार और अर्थव्यवस्था को बूस्ट 
गोरखगिरि परियोजना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बुंदेलखंड की स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी। परियोजना अंतर्गत वेंडर कियोस्क एवं अन्य गतिविधियों के जरिए स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यवसायियों को अपने उत्पाद बेचने का मंच मिलेगा। इससे उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही, पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस परियोजना से बुंदेलखंड के आर्थिक विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

भगवान श्रीराम और गुरु गोरखनाथ से जुड़ी मान्यताएं 
गोरखगिरि पर्वत स्थानीय परंपराओं में गहरे आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व का केंद्र रहा है। मान्यता है कि त्रेता युग में वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण के साथ महोबा स्थित गोरखगिरि पर्वत पर काफी समय तक रुके थे। कालांतर में यह पर्वत गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध हुआ। गुरु गोरखनाथ, नाथ संप्रदाय के महान संत के रूप में प्रतिष्ठित हैं।    

बुंदेली संस्कृति के वाहक बनेंगे- अपर मुख्य सचिव 
अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि ‘गोरखगिरि परियोजना प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाती है। उनके मुताबिक यह पहल न सिर्फ आध्यात्मिक विरासत को सहेज रही है, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा दे रही है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाओं के जरिए खासकर बुंदेलखंड जैसे क्षेत्र को विशिष्ट  पहचान मिल रही है, जो आगे चलकर वैश्विक स्तर पर बुंदेली संस्कृति के वाहक बनेंगे।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.