TN

TotaRam News

What's Hot

19 अप्रैल को परशुराम जयंती, 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी

Table of Content

पंडित सुनील पांडेय।

लखनऊ। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को लेकर इस वर्ष विशेष धार्मिक संयोग बन रहा है। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार, जब तृतीया तिथि प्रदोष काल (संध्याकाल) या रात्रि के प्रथम प्रहर में विद्यमान रहती है, तभी भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है। इस आधार पर इस वर्ष परशुराम जयंती 19 अप्रैल को मनाई जाएगी, क्योंकि इस दिन संध्याकाल में तृतीया तिथि का प्रभाव रहेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। उन्हें चिरंजीवी अर्थात अमर माना गया है, इसलिए हर वर्ष वैशाख शुक्ल तृतीया को परशुराम जयंती के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।

वहीं, अक्षय तृतीया के पर्व को लेकर भी विद्वानों में स्पष्ट मत है। ग्रंथ ‘निर्णयसिन्धु’ के अनुसार, जिस दिन तृतीया तिथि पूर्वाह्न में व्याप्त रहती है, उसी दिन अक्षय तृतीया मनाना श्रेष्ठ माना जाता है। यदि तिथि दो दिनों तक फैली हो, तो दूसरे दिन को प्राथमिकता दी जाती है। इस वर्ष 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे तृतीया तिथि प्रारंभ होकर 20 अप्रैल की सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। इस गणना के अनुसार अक्षय तृतीया का पर्व 20 अप्रैल को मनाना अधिक शुभ रहेगा।

अक्षय तृतीया का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन सतयुग और त्रेतायुग का प्रारंभ हुआ था, इसलिए इसे ‘युगादि तिथि’ भी कहा जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह दिन खास होता है, क्योंकि वर्ष में केवल इसी दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों उच्च स्थिति में रहते हैं, जो इसे अत्यंत शुभ बनाता है।

तृतीया तिथि को ‘जया तिथि’ कहा गया है, जिसका अर्थ है विजय प्रदान करने वाली तिथि। इस दिन आरंभ किए गए कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन पांडवों को अक्षय पात्र प्राप्त हुआ था, जिससे भोजन कभी समाप्त नहीं होता था।

इन्हीं विशेषताओं के कारण अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन बिना किसी विशेष मुहूर्त के भी विवाह, गृह प्रवेश, व्यापार आरंभ जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं। साथ ही, इस दिन किए गए दान, जप, तप और पुण्य कार्यों का फल अक्षय अर्थात कभी समाप्त न होने वाला माना गया है। इसलिए इस दिन दान-पुण्य करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.