TN

TotaRam News

What's Hot

कैबिनेट फैसलों पर केशव मौर्य ने पीएम का जताया आभार

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णयों का स्वागत करते हुए उन्हें देश के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III) को मार्च 2028 तक जारी रखने का निर्णय ग्रामीण भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश के गांवों के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा। इस योजना के अंतर्गत ₹83,977 करोड़ की लागत से गांवों को कृषि मंडियों, स्कूलों और अस्पतालों से जोड़ने वाली सड़कों के सुदृढ़ीकरण से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि ₹24,815 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश के 15 जिलों को कवर करने वाली रेलवे की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी मिलना प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन परियोजनाओं से लगभग 601 किलोमीटर रेल नेटवर्क का विस्तार होगा, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, माल ढुलाई की लागत कम होगी तथा पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के हित में लिए गए निर्णय का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA) एवं महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि से लगभग 50.46 लाख कर्मचारियों एवं 68.27 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी।
अंत में केशव प्रसाद मौर्य ने इन सभी जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.