/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

24 से 26 अप्रैल तक मनाया जाएगा रश्मिरथी पर्व

Table of Content

लखनऊ। आज लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 24 से 26 अप्रैल 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का आयोजन किया जाना है। यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास, नई दिल्ली द्वारा सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से संपन्न होगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘अमृतकाल’ संकल्पों के अनुरूप यह आयोजन देश की सांस्कृतिक विरासत, महापुरुषों के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महापुरुषों के जीवन पर आधारित नाट्य एवं काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभावना जागृत करने का विशेष आग्रह किया गया है।
उन्होंने जानकारी दी कि 24 अप्रैल को राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसमें ‘रश्मिरथी से संवाद’ स्मारिका का लोकार्पण किया जाएगा। इसके उपरांत ‘रश्मिरथी’ पर आधारित दानवीर कर्ण के जीवन प्रसंगों पर भव्य नाट्य मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 25 अप्रैल को युवा प्रेरणा के स्रोत स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं सांस्कृतिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर राष्ट्रीय परिसंवाद तथा नाट्य मंचन आयोजित होगा। तृतीय दिवस 26 अप्रैल को स्वराज के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन के साथ ही भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका ‘अटल स्वरांजलि’ प्रस्तुत की जाएगी।
कृषि मंत्री ने बताया कि तीनों दिवसों में प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रीय परिसंवाद, नाट्य मंचन, काव्य प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इसके साथ ही सुप्रसिद्ध चित्रकार सरदार मनजीत सिंह द्वारा राष्ट्रकवि दिनकर, स्वामी विवेकानंद, लोकमान्य तिलक एवं अटल जी के जीवन और साहित्य पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि ‘रश्मिरथी’ केवल एक साहित्यिक कृति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समरसता और आत्मसम्मान का जीवंत दस्तावेज है, जो आज भी समाज को दिशा देने में सक्षम है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में कर्तव्यबोध, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना को सशक्त किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ में सहभागिता कर महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा प्राप्त करें और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास दिल्ली के अध्यक्ष नीरज कुमार सहित न्यास के अन्य सदस्यों उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

बलरामपुर, ग्वालियर और कोलकाता की दुःखद घटनाओं पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

दिवंगतों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बलरामपुर एवं ग्वालियर में हुए सड़क हादसों तथा कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुःखद घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप...

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.