/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

ए के शर्मा ने आदर्श नगर पंचायत मधुबन के कार्यालय भवन का किया उद्घाटन

Table of Content

लखनऊ/ मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान आदर्श नगर पंचायत मधुबन के नवनिर्मित कार्यालय भवन का कल देर शाम उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
अपने संबोधन में मंत्री ने बताया कि मात्र 65 लाख रुपये की लागत से इस कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया है। कम लागत में बेहतर गुणवत्ता का निर्माण कार्य होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की सराहना की और कहा कि अब उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मधुबन क्षेत्र की सभी सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा तथा सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य आवश्यक विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी।
उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि यदि मधुबन (मऊ) की तस्वीर बदलनी है तो कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। इसी दिशा में उन्होंने किसान बाजार, कृषि मंडी, कोल्ड स्टोरेज एवं मिनी कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने की घोषणा की, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।मंत्री श्री शर्मा ने यह भी बताया कि करीब 25-30 वर्षों से बंद पड़ी परदहा मिल जहां भूमाफियाओं ने कब्जे कर लिए हैं वहां शीघ्र ही औद्योगिक पार्क विकसित किया जाएगा। इस क्षेत्र को औद्योगिक गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जाएगा, जिससे मधुबन के विकास को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कृषि और उद्योग के समन्वय के माध्यम से मधुबन मऊ का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा और आने वाले समय में यह क्षेत्र प्रगति की नई मिसाल बनेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बलरामपुर, ग्वालियर और कोलकाता की दुःखद घटनाओं पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

दिवंगतों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बलरामपुर एवं ग्वालियर में हुए सड़क हादसों तथा कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुःखद घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप...

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.