TN

TotaRam News

What's Hot

महिलाओं की भागीदारी से राष्ट्र-निर्माण को मिलेगी नई गति

Table of Content

लखनऊ/नोएडा। “सशक्त नारी, सशक्त भारत” के संकल्प को साकार करते हुए नोएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह अधिनियम भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्थापित हो चुका है। यह महिलाओं को न केवल समान अधिकार देता है, बल्कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाकर राष्ट्र-निर्माण को नई दिशा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम केवल एक विधिक प्रावधान नहीं, बल्कि देश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को नई ऊर्जा देने वाला परिवर्तनकारी निर्णय है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि जब नारी सशक्त होती है, तब परिवार, समाज और राष्ट्र—सभी सशक्त होते हैं। “महिलाओं के विकास” से आगे बढ़कर अब “महिलाओं के नेतृत्व में विकास” की अवधारणा को साकार किया जा रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, संवेदना और सृजन की प्रतीक माना गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी मूल भावना को सुदृढ़ करते हुए महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय क्षमता के केंद्र में स्थापित करता है। यह अधिनियम महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि आज भारत की महिलाएं सेना, विज्ञान, खेल, शिक्षा एवं राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही है, जिसे यह अधिनियम संतुलित करने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा।
केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम आने वाले समय में देश की लोकतांत्रिक संरचना को और अधिक समावेशी, सशक्त एवं प्रगतिशील बनाएगा तथा “सशक्त नारी, समृद्ध भारत” के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर सत्येंद्र सिसोदिया, महेश चौहान ,पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम सहित अनेक लोगों की उपस्थिति रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.