TN

TotaRam News

What's Hot

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगी आईपीएल मैचों की लाइव स्क्रीनिंग

Table of Content

लखनऊ। लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबलों की लाइव स्क्रीनिंग होगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। एलडीए की इस पहल का उद्देश्य शहर वासियों को एक साथ बैठकर मैच का आनंद लेने का अवसर प्रदान करना है, जिससे सामूहिक उत्साह और खेल के प्रति जुनून को बढ़ावा मिलेगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दर्शक खुले वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम के माध्यम से मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
एलडीए प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी, बल्कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उपाध्यक्ष ने बताया कि आईपीएल मैच की स्क्रीनिंग के दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल के बंद होने के समय को बढ़ाया जाएगा। जिससे कि दर्शक पूरे मैच का आनंद निर्बाध रूप से ले सकें।
इस सुविधा को शुरू करने के लिए गुरुवार रात आईपीएल मैच की स्क्रीनिंग का ट्रायल रन किया गया, जो की पूरी तरह सफल रहा। उपाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आईपीएल मैच का प्रसारण देखने के लिए दर्शकों को किसी भी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.