TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू

Table of Content

प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए आयोग कार्यालय में अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण कमांड रूम स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल कमांड रूम में दो दर्जन से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली स्क्रीनों एवं एआई कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर रियल-टाइम नजर रखी जा सकेगी। यह व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आयोग द्वारा परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आधुनिक निगरानी तंत्र को अपनाया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा को पूर्ण ईमानदारी एवं नियमों के अनुरूप दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। आयोग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित की जा रही हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फ्रांस भारत के सबसे भरोसेमंद और मित्रवत साझेदारों में से एक है: लोकसभा अध्यक्ष

डेस्क। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को फ्रांस को भारत के सबसे भरोसेमंद और मित्रवत साझेदारों में से एक बताते हुए दोनों देशों के बीच गहरे और अटूट संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के बीच सौहार्दपूर्ण व्यक्तिगत संबंध द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत...

मधुबन–दोहरीघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया।उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

लखनऊ। प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित GLOBALG.A.P. क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मेंटॉरशिप सत्र के प्रथम दिवस पर आज फील्ड विजिट का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि, उद्यान तथा कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के अधिकारियों को वैश्विक स्तर पर...

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू

प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए आयोग कार्यालय में अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण कमांड रूम स्थापित किया गया है, जिसके...

प्रधानमंत्री ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चौधरी के कुशल नेतृत्व में जनता की आकांक्षाएं...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.