TN

TotaRam News

What's Hot

देशभर में बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया योगदान

Table of Content

डेस्क। आज Bhimrao Ramji Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के अनेक प्रमुख नेताओं ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर Narendra Modi, Mallikarjun Kharge सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले आंबेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है। आंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। आंबेडकर की पहली जयंती सदाशिव रणपिसे इन्होंने 14 अप्रैल 1928 में पुणे नगर में मनाई थी। रणपिसे आंबेडकर के अनुयायी थे। उन्होंने आंबेडकर जयंती की प्रथा शुरू की। वे भारतीय संविधान के शिल्पकार थे और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं। उनकी जयंती हर वर्ष उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाई जाती है।

इस अवसर परप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बाबासाहेब अम्बेडकर का अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन और उनके आदर्श नागरिकों को एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील समाज बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि डॉ. अम्बेडकर का व्यक्तित्व और उनके कार्य राष्ट्र के विकास के लिए हमेशा एक मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे। “डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और उनके आदर्श एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।”

वहीं, Rahul Gandhi ने कहा कि कुछ शक्तियां सुनियोजित तरीके से आंबेडकर की विरासत और संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, और उन्होंने उनके आदर्शों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज संविधान पर खतरा मंडरा रहा है और हमें बाबासाहेब द्वारा स्थापित सिद्धांतों की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।

Priyanka Gandhi Vadra ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हर भारतीय को स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.