डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों से किसी भी तरह का शुल्क वसूलना तुरंत बंद किया जाए। ट्रंप ने कहा कि ऐसी रिपोर्टें हैं कि ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले टैंकरों से फीस ले रहा है, जो स्वीकार्य नहीं है।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि यदि ईरान ऐसा कर रहा है तो उसे तुरंत रोकना चाहिए। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति किसी भी स्थिति में जारी रहेगी, चाहे ईरान की मदद से या उसके बिना। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि इस मार्ग को फिर से पूरी तरह खोलना संभावित युद्धविराम समझौते का एक अहम हिस्सा हो सकता है, जिसकी अवधि दो सप्ताह बताई जा रही है।
