TN

TotaRam News

What's Hot

अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण, जानें नियम और प्रक्रिया

Table of Content

डेस्क। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण तिथि की घोषणा कर दी गई है। श्रद्धालु 15 अप्रैल 2026 से यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद किसी अधिकृत चिकित्सक या चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) जमा करना होगा।

अमरनाथ यात्रा को हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक माना जाता है, जिसका धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व बेहद गहरा है। यह यात्रा भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि अमरनाथ गुफा में हर वर्ष प्राकृतिक रूप से बर्फ का शिवलिंग बनता है, जिसके दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार, इसी गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था।

Shri Amarnath Shrine Board (SASB) ने यात्रियों की सुविधा के लिए देशभर में 554 अधिकृत बैंक शाखाओं में पंजीकरण की व्यवस्था की है। रजिस्ट्रेशन और परमिट जारी करने की प्रक्रिया ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी। हालांकि, प्रत्येक शाखा में प्रतिदिन सीमित कोटा तय किया गया है, जिसके पूरा होते ही उस दिन का पंजीकरण बंद कर दिया जाएगा। यात्रा के लिए 13 से 70 वर्ष के बीच के लोग ही पात्र होंगे। इसके अलावा, छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन Shri Amarnathji Yatra app और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए OTP सत्यापन अनिवार्य होगा। साथ ही, वैध स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। ऑफलाइन पंजीकरण भी 15 अप्रैल से देशभर की अधिकृत बैंक शाखाओं में शुरू होगा, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्मार्ट मीटर व्यवस्था को पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल बनाने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज संगम सभागार, लखनऊ में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, यूपीपीसीएल तथा प्रदेश के सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु की गई तैयारियों का मूल्यांकन किया।बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री...

अखंड भारत की अवधारणा को साकार करने वाले महान राष्ट्रनिर्माता थे चन्द्रगुप्त मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग पर मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने अद्वितीय पराक्रम, अटूट...

राज्यसभा के सभापति ने हरिवंश को शपथ दिलाई

डेस्क। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में नव मनोनीत सदस्य हरिवंश को शपथ दिलाई। हरिवंश ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन का नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जगत...

राज्यसभा सभापति ने नीतीश कुमार को शपथ दिलाई

डेस्क। राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में बिहार से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन...

विकसित भारत के निर्माण में बीएसएन एल की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न है कि देश के हर नागरिक तक संचार सुविधाएं सुलभ हों। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत स्वदेशी तकनीक आधारित 4G सेवाओं का शुभारंभ 27 सितम्बर 20 23 को उड़ीसा से किया गया, जो...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.