TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया में सड़क हादसा: अस्पताल से लौट रहे युवक की मौत, साथी घायल

Table of Content

संजय मिश्र।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय सुदामा पटेल की मौत हो गई, जबकि उनके साथी संगम चौरसिया (25) घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुदामा और संगम बाइक से देवरिया के एक निजी अस्पताल में अपने मित्र की पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सोंदा चौराहा के पास गली से गुजरते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन अचानक सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुदामा को मृत घोषित कर दिया। वहीं संगम को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। सुदामा की पत्नी देवंती का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुदामा की शादी करीब एक वर्ष पहले ही हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

KGMU Lucknow में दो साल की बच्ची की जटिल रीढ़ की सर्जरी, यूपी में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन

आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त हुआ इलाज लखनऊ। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। KGMU डॉक्टरों ने दो साल की बच्ची की रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है। बच्ची स्पाइनल टीबी के कारण रीढ़ की...

सपा के वरिष्ठ नेता और 5 बार के विधायक आलमबदी आजमी का 90 वर्ष की उम्र में निधन

लंबे समय से थे बीमार; जनसेवा और सादगी के लिए बनाई थी अलग पहचान संजय मिश्र। देवरिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। कुछ समय से उनका इलाज लखनऊ के...

SGFI अध्यक्ष दीपक कुमार बने ISF कार्यकारिणी सदस्य, भारत को मिली वैश्विक स्कूली खेलों में बड़ी जिम्मेदारी

SGFI अध्यक्ष की अंतरराष्ट्रीय खेल संगठन में बड़ी उपलब्धि लखनऊ। भारतीय स्कूली खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएफ) की कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सर्बिया की...

IBET Expo 2026: उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी और ग्रीन एनर्जी निवेश को बढ़ावा, ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन

11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में होगा अंतर्राष्ट्रीय बायोएनर्जी एवं टेक एक्सपो लखनऊ। उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी सभागार, लखनऊ में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET Expo 2026) की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय स्टेकहोल्डर बैठक...

बरेली में 35 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, नाथ कॉरिडोर और ईको-टूरिज्म पर सरकार का फोकस

रामलीला मैदान और धार्मिक स्थलों का विकास लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को बरेली मंडल के पर्यटन विकास से जुड़े 32 प्रस्तावों की समीक्षा की। इन प्रस्तावों का उद्देश्य पर्यटन को बड़े शहरों से आगे बढ़ाकर स्थानीय धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक केंद्रों और सामुदायिक विरासत स्थलों तक पहुंचाना है।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.