TN

TotaRam News

What's Hot

एआई से सशक्त होगी परिषदीय शिक्षा व्यवस्था, लखनऊ में स्टेट एक्शन डायलॉग आयोजित

Table of Content

  • योगी सरकार की पहल, शिक्षकों को सशक्त करने के लिए एआई आधारित रणनीति पर जोर
  • एआई विकल्प नहीं, शिक्षकों को सशक्त करने का माध्यम — अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा
  • रटने की बजाय नवाचार आधारित शिक्षा पर फोकस, ग्रामीण छात्रों को मिलेगा तकनीकी लाभ – महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी
  • 34 लाख बच्चों तक पहुंचा एआई मॉडल, 19 हजार स्कूलों में शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के निर्देशन में लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘एआई फॉर एजुकेशन इम्पैक्ट’ स्टेट एक्शन डायलॉग का आयोजन किया गया, जिसमें परिषदीय विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को बढ़ावा देने पर व्यापक चर्चा हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि एआई को लेकर एक व्यापक और दीर्घकालिक रणनीति बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उन्हें सशक्त करने का माध्यम है। संपर्क फाउंडेशन का एआई मॉडल शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में एआई नई पहचान बन चुका है, इसलिए बेसिक शिक्षा के बच्चों को भी इस बदलाव से जोड़ना जरूरी है। बच्चों की मजबूत नींव के लिए यह पहल भविष्य की शिक्षा को नई दिशा देगी।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि बच्चे का निर्माण केवल पुस्तकों से नहीं, बल्कि शिक्षक के व्यक्तित्व से होता है और शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ना है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एआई आधारित नवाचारों से परिचित कराना और उन्हें प्रशिक्षित करना है, ताकि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पारंपरिक रटने वाली शिक्षा पद्धति से आगे बढ़ते हुए प्रायोगिक एवं नवाचार आधारित शिक्षा को अपनाया जाए। संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से इस पहल को परिषदीय विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के कई विद्यालयों में प्रवेश के प्रति बढ़ता उत्साह शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। स्वयं शिक्षिका रहने के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया एआई के साथ आगे बढ़ रही है और अब प्रदेश के शिक्षक एवं विद्यार्थी भी उसी गति से आगे बढ़ेंगे।
संपर्क फाउंडेशन के फाउंडर-चेयरमैन विनीत नायर ने कहा कि भविष्य की जरूरतों के अनुरूप छात्रों को तैयार करने के लिए एआई आधारित शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। फाउंडेशन द्वारा प्रदेश में अब तक 34 लाख से अधिक बच्चों तक पहुंच बनाई जा चुकी है तथा 19 हजार विद्यालयों में एक लाख से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त, राज्य में 4,700 स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना की जा चुकी है तथा 6,000 और स्मार्ट कक्षाएं स्थापित करने की योजना है।
कार्यक्रम में आयोजित पैनल चर्चाओं में शिक्षा प्रणाली में रियल-टाइम निर्णय-निर्माण, डेटा आधारित मॉनिटरिंग तथा छात्रों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने में एआई की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि एआई आधारित समाधान से कक्षा में छात्रों की सहभागिता बढ़ेगी और शिक्षण अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनेगा। प्रस्तावित एआई प्रणाली के माध्यम से विद्यालय, विकासखंड एवं जिला स्तर पर शिक्षा की निगरानी को और सुदृढ़ किया जाएगा। इससे कमजोर विद्यालयों की समय रहते पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र के नीति-निर्माता, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक एवं एआई विशेषज्ञों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.