TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक 15 जुलाई तक पूरा होगा – जयवीर सिंह

Table of Content

  • निर्धारित तिथि से विलंब होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी- अवनीश अवस्थी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि लखनऊ के ऐशबाग स्थित संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ0 भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र आगामी 15 जुलाई, 2026 तक पूर्ण कराकर प्रदेश की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। डॉ0 भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण एक प्रेरणा स्थल के रूप में कराया जा रहा है। यह स्थल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह सांस्कृतिक केन्द्र स्मारक 1.34 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस स्थल को दिव्य एवं भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साज-सज्जा एवं अन्य अवशेष कार्यों को 15 जुलाई 2026 को पूरा करा लिया जाएगा।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सदस्य विधान परिषद लाल जी प्रसाद निर्मल तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी के साथ आज निर्माणाधीन स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का विधिवत निरीक्षण किया। उन्हांेने कार्यदायी संस्था को सभी कार्य गुणवत्ता तथा मानक के अनुसार पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई शिकायत पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्मारक के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण के दौरान 500 व्यक्तियों की क्षमता वाला प्रेक्षागृह का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इस भवन में स्थापित डॉ0 भीमराव आंबेडकर के जीवन संघर्षों पर आधारित संग्रहालय से पूरे देश के दलितों को उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा यहां स्थापित पुस्तकालय में युवा पीढ़ी बाबा साहेब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से परिचित हो सकेगी।


पर्यटन मंत्री ने कार्यदायी संस्था एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जुलाई, 2026 की निर्धारित तिथि तक स्मारक को पूर्ण करने के लिए साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करे और कोई अवरोध आने पर उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि भवन के आंतरिक एवं बाह्य साज-सज्जा का कार्य 31 मई, 2026 तक पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के लिए फाउंडेशन, अंडरग्राउण्ड वाटर टैंक, पंप रूम, गार्ड रूम एवं अन्य स्थल विकास कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही उपलब्ध भूमि के अनुसार बाउण्ड्री वाल आंतरिक रोड तथा सीवर लाइन आदि का कार्य संपन्न करा लिया जाए।
जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षा एवं मंशा के अनुरूप इस स्थल को भव्य रूप दिया जा रहा है। राजधानी में अनेक भव्य स्मारक एवं ऐतिहासिक भवन स्थित है। यह प्रेरणा स्थल उनकी श्रेणी में आ गया है। इस स्थल पर लखनऊ आने वाले पर्यटक एवं डॉ0 आंबेडकर में आस्था रखने वाले तमाम श्रद्धालुओं यहां भ्रमण करेंगे एवं यहां उनके संघर्षों, त्याग एवं देश के लिए किए गए योगदान का स्मरण करेंगे। डॉ0 लाल जी प्रसाद निर्मल ने इस निर्माणाधीन स्थल को अलौकिक बनाने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। मा0 मुख्यमंत्री के सलाहाकार डॉ0 अवनीश अवस्थी ने कार्यदायी संस्था एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट तौर से बताया कि कोई कमी या लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी क्योंकि यह मुख्यमंत्री का पसंदीदा स्मारक है। उन्होंने कहा कि यहां शोध केन्द्र स्थापित करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कराया जाएगा।
इस अवसर पर विशेष सचिव संस्कृति संजय कुमार सिंह, अपर निदेशक संस्कृति डॉ0 सृष्टि धवन, कार्यदायी संस्था के प्रबंध निदेशक के अलावा संस्कृति विभाग के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.