TN

TotaRam News

What's Hot

दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

Table of Content

डेस्क। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 26 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने समझदारी से खेलते हुए खराब गेंदों पर बाउंड्री लगाई और सिंगल-डबल के जरिए स्कोरबोर्ड चलाते रहे। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में नाबाद 119 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई। रिजवी ने 47 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए, जबकि स्टब्स 32 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने 2 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने गेंदबाजी चुनी। लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 35 रन की पारी खेली। दिल्ली के गेंदबाजों में लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को 2 और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला। दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच का अंत रिजवी ने अब्दुल समद की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर किया और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का आगाज जीत के साथ किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.