TN

TotaRam News

What's Hot

कूड़ा प्रबंधन को मिलेगी नई रफ्तार, CM योगी ने 250 ई- और CNG वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Table of Content

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम द्वारा कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए शहर के समग्र विकास पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 17 नगर निगमों के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा को मिलाकर कुल 18 नगर निगमों को ‘सेफ सिटी’ के रूप में विकसित किया गया है। इन शहरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़कर सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।
उन्होंने आगे बताया कि अब इन शहरों को ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य तेजी से किया जा रहा है। अयोध्या को इस दिशा में उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नगरी अब पूरी तरह सोलर सिटी के रूप में विकसित हो चुकी है। इसी तर्ज पर लखनऊ में भी सोलर पैनलों की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ के विकास की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में शहर ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। शहर का विस्तार हुआ है और नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। स्वच्छता रैंकिंग में भी लखनऊ ने बेहतर स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि सड़कों के चौड़ीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों ने शहर को नई पहचान दी है। यह पहल लखनऊ को आधुनिक, स्वच्छ और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुभाष चौक पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया प्रदर्शन देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। वक्ताओं...

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.