TN

TotaRam News

What's Hot

एलडीए की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा आवंटन पत्र, 03 माह में नहीं किया तो निरस्त होगा आवंटन

Table of Content

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सम्पत्ति के आवंटन की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ी पहल की है। जिसके अंतर्गत अब से सभी प्रकार की सम्पत्यिों का आवंटन पत्र ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। जिसे आवंटी को प्राधिकरण की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। अगर आवंटी ने 03 माह में आवंटन पत्र डाउनलोड नहीं किया तो बिना किसी नोटिस के आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं, जोकि तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर लाॅटरी, ई-ऑक्शन एवं पहले आओ-पहले पाओ योजना के अंतर्गत सम्पत्तियों का आवंटन किया जाता है। पूर्व प्रचलित व्यवस्था के तहत आवंटन के पश्चात प्राधिकरण द्वारा आवंटी को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवंटन पत्र भेजा जाता था। कई बार आवंटियों को समय से आवंटन पत्र प्राप्त नहीं होता था और उन्हें कार्यालय के चक्कर भी लगाने पड़ते थे। वहीं, कुछ ऐसे भी मामले सामने आए, जिसमें जालसाजों द्वारा लोगों को एलडीए का फर्जी आवंटन पत्र देकर धोखाधड़ी का प्रयास किया गया।
इस प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नयी डिजिटल व्यवस्था लागू की गयी है। इसके अंतर्गत सभी प्रकार की सम्पत्तियों का आवंटन पत्र प्राधिकरण की वेबसाइट पर ही अपलोड किया जाएगा। जिसकी सूचना आवंटी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से दी जाएगी। आवंटी को एलडीए की वेबसाइट से ही आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा। अगर आवंटी ने 03 महीने के अंदर आवंटन पत्र डाउनलोड नहीं किया तो उक्त आवंटन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए आवंटी को अलग से कोई नोटिस नहीं दी जाएगी। निरस्तीकरण के पश्चात आवंटी द्वारा जमा की गयी पंजीकरण धनराशि से नियमानुसार कटौती करते हुए शेष धनराशि वापस कर दी जाएगी।
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। उन्होंने आवंटियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अंदर प्राधिकरण की वेबसाइट से अपने आवंटन पत्र डाउनलोड करके धनराशि जमा कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं, जिससे कि आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जीवन की सार्थकता

आत्म-खोज और सच्चे जीवन का अर्थ कामेश। लखनऊ। जीवन प्रकृति का वह अनमोल उपहार है जो हमें मिला तो है परन्तु हम इस बात से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं कि हमारे किस कर्म का फल है। या फिर हम यह भी नहीं जानते कि यह जीवन किस उद्देश्य की पूर्ति हेतु हमें प्रदान किया गया...

PM Narendra Modi की प्रेरणा से भारत-फ्रांस एटीएल ब्रिज लॉन्च, स्कूल इनोवेशन लैब्स से बढ़ेगा नवाचार सहयोग

भारत-फ्रांस इनोवेशन 2026: फ्रांस/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत-फ्रांस के बीच नवाचार-आधारित सहयोग को और गहरा करने के साझा संकल्प के मार्गदर्शन में, अटल नवाचार मिशन (एआईएम), नीति आयोग और ला फोंडेशन दसॉल्ट सिस्टम्स ने दोनों देशों के युवा नवप्रवर्तकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत-फ्रांस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन किया

भारत-फ्रांस डीप टेक साझेदारी मजबूत Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज फ्रांस के नीस में पैले दे एक्सपोज़िशन दे नीस में भारत इनोवेट्स 2026 के प्रथम संस्करण का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्रालय की एक पहल के रूप में आयोजित यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम, भारत के डीप-टेक इनोवेटर्स...

आईएनएस शारदा ने कोलंबो (श्रीलंका) का सफल पोर्ट विजिट किया, भारत-श्रीलंका समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

कोलंबो पोर्ट विजिट Totaram.news. आईएनएस शारदा 13 जून 2026 को कोलंबो, श्रीलंका से रवाना हुई। इस सफल दौरे ने भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री सहयोग और मित्रता को और मजबूत किया। इस दौरे में श्रीलंका की नौसेना के साथ कई पेशेवर, प्रशिक्षण और खेल संबंधी गतिविधियाँ शामिल थी। श्रीलंका नौसेना के कर्मियों ने क्षमता...

DoT दिल्ली और एम्स के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

दिल्ली में विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रधान सीसीए कार्यालय और एम्स ने लगाया रक्तदान शिविर दिल्ली। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर, दूरसंचार विभाग के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक दिल्ली कार्यालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के सहयोग से आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन दिल्ली की प्रधान संचार...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.