TN

TotaRam News

What's Hot

युवाओं को देश-विदेश में रोजगार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम

Table of Content

  • श्रम मंत्री अनिल राजभर ने की बजटीय समीक्षा
  • रोजगार सृजन और स्किल डेवलपमेंट पर दिया जोर
  • दो संस्थाओं के साथ हुआ एमओयू
  • भाषा प्रशिक्षण से वैश्विक रोजगार के अवसर
  • युवाओं के स्किल गैप को दूर करने की पहल तेज
  • सेवामित्र योजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा
  • कॉल सेंटर व्यवस्था की समीक्षा
  • स्किल ब्रिज के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, रोजगार मिशन को मिल रही नई गति

लखनऊ। मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ०प्र० अनिल राजभर द्वारा सेवायोजन निदेशालय स्थित नवनिर्मित ’संगम’ सभा कक्ष में वित्तीय वर्ष 2025-26 की श्रम विभाग की योजनाओं की बजटीय समीक्षा बैठक सोमवार को की गयी। बैठक से पूर्व मंत्री द्वारा सेवायोजन विभाग की महत्वपूर्ण योजना कुशल कामगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु सेवामित्र व्यवस्था के अंतर्गत निदेशालय स्थित सेवामित्र हॉल का भ्रमण किया गया। मंत्री द्वारा कॉल सेन्टर के टॉल फ्री नम्बर 155330 के माध्यम से सेवामित्र व्यवस्था के अंतर्गत सेवाओं की बुकिंग संबंधी व्यवस्था की जानकारी ली गयी।
उक्त के पश्चात उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को देश व विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने के दृष्टिगत युवाओं को भाषा ज्ञान प्रदान करने व स्किल गैप को दूर करने हेतु मा० मंत्री जी की उपस्थिति में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय तथा ए०एफ०सी० इण्डिया लि० के साथ एम०ओ०यू० का आदान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा द्वारा अपने संबोधन में सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा गया कि भाषा विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के युवाओं को अंग्रेजी, जर्मन, अरेबिक, जापानी व फ्रेंच भाषा में प्रशिक्षित कर उन्हें विदेशों रोजगार के योग्य बनाया जाएगा, जिससे सरकार के सहयोग से विदेशों में मांग के अनुरूप दक्ष युवा उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम की इस कड़ी में ए०एफ०सी० इण्डिया लि० के साथ एम०ओ०यू० प्रक्रिया के अंतर्गत ए०एफ०सी० इण्डिया लि० के डी०जी०एम० अवनेश कालिक द्वारा बताया गया कि ए०एफ०सी० इण्डिया लि० द्वारा लगभग 58 वर्षों से युवाओं के कौशल विकास का कार्य किया जा रहा है। सेवायोजन विभाग से जुड़कर उनकी संस्था द्वारा प्रदेश के युवाओं के स्किल गैप को दूर कर उन्हें रोजगार योग्य बनाये जाने हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में व्यवस्था विकसित है।


उक्त के पश्चात ऋचा फाउंडेशन एवं जेनपैक्ट के सहयोग से सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में आयोजित श्स्किल ब्रिज प्रशिक्षण के उपरांत विभिन्न कंपनियों में चयनित 06 अभ्यर्थियों को माननीय मंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर ऋचा फाउंडेशन के सी०ई०ओ० निखिल पंत द्वारा विभाग के सहयोग की सराहना करते हुये बाजार के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही एवं जेनपैक्ट के बिजनेस लीडर विनय कुमार शर्मा के सहयोग पर धन्यवाद व्यक्त किया।
उक्त कार्यकम में निदेशक, सेवायोजन नेहा प्रकाश द्वारा मंत्री, प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन व अन्य उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुये उत्तर प्रदेश रोजगारमिशन के गठन के पश्चात से विभाग द्वारा किये गये विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया गया एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया गया।
प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ० एम०के०शन्मुगा सुंदरम द्वारा अवगत कराया गया कि 17 जुलाई, 2025 को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के गठन के पश्चात लखनऊ में रोजगार महाकुम्भ का आयोजन, नोएडा में इण्डस्ट्री मीट, वाराणसी में काशी सांसद रोजगार महाकुम्भ, इण्डस्ट्री मोबिलिटी कान्क्लेव तथा भारत यूरोप अवसर समन्वय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। लगातार विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय तथा ए०एफ०सी० इण्डिया लि० के साथ आज किया गया एम०ओ०यू० हमारे प्रदेश के युवाओं को देश व विदेश हेतु रोजगार योग्य बनाये जाने की प्रक्रिया की एक महत्वपूर्ण पहल है। वर्तमान में जापान, जर्मनी व यूरोपीयन यूनियन के देशों में भारत से बहुत अधिक संख्या में श्रम बल की आवश्यकता बतायी गयी है। उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति को इस हेतु तैयार करने के लिए भाषा की समस्या को दूर करने में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के साथ प्रारम्भ किये जाने वाला यह कार्य सराहनीय एवं आवश्यक है। मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि सेवायोजन विभाग के माध्यम से वर्तमान में 6000 श्रमिक इजराइल में कार्य कर रहे हैं जो आर्थिक स्वावलंबन का अप्रतिम उदाहरण है। ये श्रमिक न केवल प्रति माह 02 लाख से अधिक धनराशि बचा रहे है बल्कि उनके परिवार की दशा व दिशा में अत्यंत सुखद बदलाव आ रहा है। आने वाले समय में इसी प्रकार से इजराइल सहित अन्य देशों जापान, जर्मनी आदि को उनकी मांग के अनुरूप प्रदेश से कुशल व दक्ष अभ्यर्थी उपलब्ध कराये जाने का कार्य जारी रहेगा। पुणे में टाटा आटोकॉम सिस्टम लि० द्वारा उत्तर प्रदेश से युवाओं की मांग से भी अवगत कराते हुये कहा गया कि प्रदेश की युवा शक्ति का मनोबल बढ़ाना, उन्हे काम देना राष्ट्र सेवा देश सेवा है।
अन्त में अपर निदेशक सेवायोजन, पी० के० पुण्डीर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, श्रमायुक्त मार्कण्डेय शाही, निदेशक ई०एस०आई० सौम्या पाण्डेय, सचिव बी०ओ०डब्लू बोर्ड पूजा यादव, विशेष सचिव, श्रम,नीलेश कुमार सिंह, ऋचा फाउंडेशन के सी०ई०ओ० निखिल पंत, जेनपैक्ट के बिजनेस लीडर विनय कुमार शर्मा व अन्य समस्त आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.