TN

TotaRam News

What's Hot

मुख्यमंत्री ने डीबीटी से 13.52 लाख पिछड़ा वर्ग छात्रों को छात्रवृत्ति दी

Table of Content

  • 100% छात्रवृत्ति वितरण सुनिश्चित करने के साथ, अब तक 33 लाख से अधिक ओबीसी छात्रों तक पहुंची 2700 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति
  • इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग की बेटियों के विवाह हेतु 232 करोड़ रुपये की धनराशि से 1,16,000 परिवारों को मिला अनुदान
  • शिक्षा के माध्यम से पिछड़ा वर्ग का सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ रहा है प्रदेश – मंत्री नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान वंचित एवं कमजोर वर्ग के कक्षा 9 एवं 10 तथा दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 3,350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। साथ ही राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 33,334 आश्रित लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का एक दिव्य संगम है। उन्होंने छात्रों में उत्साह का संचार करते हुए “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम को ऊर्जावान बनाया और मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने अनुशासन, स्पष्ट दृष्टिकोण और सेवा भाव से यह सिद्ध किया है कि राजनीति जनसेवा का सर्वोच्च माध्यम है। नरेंद्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में छात्रवृत्ति वितरण का कार्य 25 सितंबर से प्रारंभ हुआ और जनवरी 2026 तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से 20,12,258 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। आज 30 मार्च को 13,52,357 अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया है।


उन्होंने आगे बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा 33,64,615 छात्र-छात्राओं को लगभग 2700 करोड़ रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पहली बार प्रदेश में पात्र छात्रों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने में सफलता प्राप्त हुई है, जबकि पूर्व में लाखों छात्र इससे वंचित रह जाते थे। मंत्री कश्यप ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग की बेटियों के विवाह हेतु 232 करोड़ रुपये की धनराशि से 1,16,000 परिवारों को अनुदान प्रदान किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा को शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सरकार निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर मंत्री, पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, ओम प्रकाश राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण असीम अरुण, राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण संजीव गोंड, राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी, महापौर, लखनऊ सुषमा खर्कवाल, अध्यक्ष, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग बैजनाथ रावत, अध्यक्ष, यूपी सिडको वाई. पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.