/ Nov 25, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

सीबीआईसी का ड्यूटी डेफरमेंट स्कीम पर आउटरीच कार्यक्रम

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित प्रमुख व्यापार सुविधा पहल के अनुसरण में, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने आज नई दिल्ली में पात्र उत्पादक आयातकों (ईएमआई) के लिए ड्यूटी डेफरमेंट स्कीम पर एक हाइब्रिड आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया।
योगेंद्र गर्ग, सदस्य (सीमा शुल्क), सीबीआईसी; मनीष कुमार, मुख्य आयुक्त, दिल्ली सीमा शुल्क; संजय गुप्ता, मुख्य आयुक्त, दिल्ली सीमा शुल्क (निवारक) जोन; अखिल कुमार खत्री, मुख्य आयुक्त, डीआईसी; व्यापार निकायों के प्रतिनिधियों, उद्योग और प्रमुख हितधारकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और ईएमआई योजना के लाभों और कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, योगेंद्र गर्ग ने कहा कि यह योजना विश्वास-आधारित दृष्टिकोण अपनाती है, जिसका उद्देश्य तेजी से क्लीयरेंस की सुविधा प्रदान करना और ड्वेल टाइम को कम करना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस पहल का उद्देश्य विश्वास की कमी को कम करना और एक अधिक कुशल एवं सहयोगात्मक अनुपालन वातावरण को बढ़ावा देना है। योगेंद्र गर्ग ने हितधारकों को योजना के लाभ उठाने और अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए भी प्रोत्साहित किया। मनीष कुमार ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह योजना बेहतर आयात शेड्यूलिंग और अधिक कुशल कार्यशील पूंजी प्रबंधन को सक्षम बनाकर उत्पादक आयातकों की व्यावसायिक व्यवहार्यता को बढ़ाती है।

ईएमआई योजना के बारे में

ईएमआई योजना आयात शुल्क के विलंबित भुगतान को सक्षम बनाती है, जिससे पात्र उत्पादक आयातक बिना किसी अग्रिम शुल्क भुगतान के सामान की निकासी कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान मासिक आधार पर किया जाना होता है। यह योजना समावेशी है और इसका विस्तार एमएसएमई तक भी है। यह सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है और इसका उद्देश्य नकदी प्रवाह में सुधार और कार्गो निकासी में तेजी लाकर घरेलू विनिर्माण को मजबूत करना है।

मुख्य लाभ

  • उत्पादकों के लिए बेहतर नकदी प्रवाह
  • तेजी से क्लीयरेंस और ड्वेल टाइम में कमी
  • बेहतर आयात योजना और इन्वेंटरी प्रबंधन
  • मजबूत भुगतान अनुशासन
  • उन्नत वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता
  • बेहतर आपूर्ति श्रृंखला दक्षता

पात्रता मापदंड

  • वैध आईईसी वाला निर्माता/आयातक
  • पिछले वित्तीय वर्ष में कम से कम 25 आयात-निर्यात (EXIM) दस्तावेज़ (जैसे बिल ऑफ एंट्री) दाखिल किए होने चाहिए। (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम – इनके लिए छूट दी गई है, इन्हें केवल 10 दस्तावेज दाखिल करने की आवश्यकता है।)
  • जीएसटी अनुपालन – आयातक का जीएसटी रिटर्न लंबित नहीं होनी चाहिए।
  • वित्तीय रूप से सक्षम होने का प्रमाण
  • स्वच्छ अनुपालन रिकॉर्ड

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन एईओ पोर्टल (www.aeoindia.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं, जो 1 मार्च 2026 से कार्यात्मक है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है और इसमें किसी भी फिजिकल इंटरफेस की आवश्यकता नहीं है। अनुमोदित आवेदक 1 अप्रैल 2026 से सभी सीमा शुल्क केंद्रों पर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना दो वर्ष की अवधि के लिए, यानी 31 मार्च 2028 तक वैध रहेगी। सीबीआईसी सुविधा, प्रौद्योगिकी और विश्वास-आधारित अनुपालन के माध्यम से एक पारदर्शी, कुशल और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी व्यापार इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद; दो गिरफ्तार

दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान FSDA...

Lucknow Tribal Festival 2026: अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव के दूसरे दिन 12 राज्यों की लोकसंस्कृति और जनजातीय नृत्यों की धूम

राजस्थान से पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से ओडिशा तक की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।...

Bali Jatra 2026: भारत की राष्‍ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं

अतीत से प्रेरणा लें, वर्तमान को गढ़ें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: राष्‍ट्रपति डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कटक, ओडिशा में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बाली जात्रा एक न्‍यारा पर्व है जो ओड़िशा के गौरवमय इतिहास का गुणगान करता है। समुद्री व्यापार...

मरीजों के हित में यूपी एफएसडीए का विशेष अभियान, प्रदेश की सभी हॉस्पिटल फार्मेसियों की होगी जांच

04 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में अधिक पारदर्शिता और सूचित विकल्प उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत प्रदेशभर की अस्पताल आधारित फार्मेसियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। 04 दिसंबर, 2026...

केशव प्रसाद मौर्य बोले- गरीब कल्याण और बेटियों का सम्मान डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता, सामूहिक विवाह योजना से मिल रही मदद

मूसानगर में 51 नवविवाहित जोड़ों को उप मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कानपुर देहात के मूसानगर स्थित अखण्ड परमधाम आश्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी अच्चिदानंद शास्त्री जी महाराज के 34वें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.