/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय रेलवे में अब तक विभिन्न श्रेणियों में 43,230 भर्तियां हुईं

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्‍तर में बताया कि लोको पायलट भारतीय रेल परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं जो यात्री और मालगाड़ियों को सुरक्षित और कुशलतापूर्वक चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। भारतीय रेल लोको पायलटों के लिए उचित कार्य स्थितियां सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है। भारतीय रेल रिक्त पदों का ध्यान रखते हुए नियमित तौर पर सहायक लोको पायलटों की भर्ती करता है। रेल संचालन और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दृष्टिगत नए पदों पर भर्ती की जाती है।

वर्षसहायक लोको पायलट का भर्ती विवरण
202418,799 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई। चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो गई है और 15,873 रिक्तियों पर नियुक्ति हुई है।
20259,970 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई; पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (सीबीटी) आयोजित की जा चुकी हैं।
202611,127 रिक्तियों की अधिसूचना मार्च 2026 में जारी की गई

भारतीय रेल में वर्ष 2004-05 से 2013-14 और 2014-15 से 2025-26 के दौरान हुई भर्तियों का विवरण निम्‍नानुसार है-

अवधिभर्ती
2004-2005 से 2013-2014 तक4.11 लाख
2014-2015 से 2024-2025 तक5.08 लाख
2025-26 – अब तक43,230

भारतीय रेल के आकार, भौगोलिक व्‍यापकता और संचालन की आवश्‍यकता को देखते हुए, रिक्तियों का उत्पन्न होना और भरा जाना निरंतर प्रक्रिया है। नियमित संचालन, प्रौद्योगिकी में बदलाव, मशीनीकरण और नवोन्मेषी प्रक्रियाओं के अनुरूप पर्याप्त और उपयुक्त जनशक्ति उपलब्ध कराई जाती है। परिचालन और तकनीकी आवश्यकतानुसार रेलवे द्वारा भर्ती एजेंसियों को अनुरोध भेजकर रिक्तियां भरी जाती है।

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में तकनीकी प्रक्रिया अपनाई जाती है जिनमें बड़े पैमाने पर मानव संसाधन और कर्मचारियों की तैनाती और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। रेलवे ने इन चुनौतियों का सामना करते हुए निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन कर सफलतापूर्वक पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया संपन्न की है। इस दौरान  प्रश्‍नपत्र लीक होने या इसी तरह की किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा, व्यवस्थागत सुधार के तौर पर रेल मंत्रालय ने ग्रुप ‘सी’ पदों की विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए वर्ष 2024 से वार्षिक रिक्ति कैलेंडर प्रकाशित करने की प्रक्रिया आरंभ की है। वार्षिक कैलेंडर आरंभ होने से अभ्‍यार्थियों को कई लाभ हो रहे हैं:

  • अभ्‍यार्थियों के लिए अधिक अवसर
  • हर वर्ष पात्रता प्राप्‍त करने वालों के लिए अवसर
  • परीक्षाओं की निश्चितता
  • भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण और नियुक्तियों में तेजी

अभी भारतीय रेल में गैर-राजपत्रित कर्मियों के 1,54,213 रिक्त पदों के लिए वर्ष 2024, 2025 और 2026 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार भर्ती की जा रही है। जनवरी से दिसंबर 2024 के दौरान, सहायक लोको पायलट, तकनीशियन, रेलवे सुरक्षा बल -आरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर तथा कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर/ डिपो सामग्री अधीक्षक/ रसायन एवं धातुकर्म सहायक, पैरामेडिकल वर्ग के कर्मचारी, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां – स्नातक, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां – अंडर-ग्रेजुएट, मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियां और सहायक, ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट्समैन के लेवल-1 श्रेणियां जैसे पदों को भरने के लिए 92,116 रिक्तियों के लिए दस केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं जारी की गईं।

92,116 पदों के लिए प्रथम चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) संपन्न हो गई है, जिनका विवरण निम्‍नानुसार है:-

परीक्षाअभ्‍यर्थीशहरभाषा
सहायक लोको पायलट पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी (18,799 रिक्तियां)18,40,34715615
तकनीशियन पद के लिए कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा (14,298 रिक्तियां)26,99,89213915
जूनियर इंजीनियर/ डिपो सामग्री अधीक्षक/ रसायन एवं धातुकर्म सहायक पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा(7,951 रिक्तियां)11,01,26614615
आरपीएफ-सब इंस्‍पेक्‍टर पद के लिए सीबीटी (452 ​​रिक्तियां)15,35,63514315
आरपीएफ कांस्टेबल पद के लिए सीबीटी (4,208 रिक्तियां)45,30,28814715
पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए सीबीटी (1,376 रिक्तियां)7,08,32114315
गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के लिए प्रथम चरण का सीबीटी(स्नातक) (8,113 रिक्तियां)58,41,77414115
गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के लिए प्रथम चरण का सीबीटी(अंडर ग्रेजेएट) (3,445 रिक्तियां)63,27,47315715
मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों के लिए कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा(1,036 रिक्तियां)4,46,01313915
लेवल-1 पदों के लिए सीबीटी (32438 रिक्तियां)1,08,28,26115215
कुल अभ्‍यर्थी3,58,59,270  

सहायक लोको पायलट, जेई/डीएमएस/सीएमए और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक एवं अंडर ग्रैजुएट) पदों के लिए दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षाएं भी पूरी हो गई हैं। विवरण निम्‍नानुसार हैं:-

परीक्षाअभ्‍यर्थीशहरभाषा
सहायक लोको पायलट पद के लिए द्वितीय चरण की कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा (18,799 रिक्तियां)2,66,36311215
जेई/डीएमएस/सीएमए पद के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी परीक्षा(7,951 रिक्तियां)1,17,33911815
गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी (8,113 रिक्तियां)1,21,93112915
गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (अंडर ग्रैजुएट) के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी परीक्षा (3,445 रिक्तियां)51,9787915
कुल अभ्‍यर्थी5,57,611  

सहायक लोको पायलट और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक और अंडर-ग्रेजुएट) तथा मंत्रालयिक एवं पृथक श्रेणियों के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित योग्‍यता परीक्षा भी पूरी हो चुकी है। विवरण निम्‍नानुसार है :-

परीक्षाअभ्‍यर्थीशहरभाषा
सहायक लोको पायलट पद के लिए सीबीएटी1,32,044842
मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों अनुवाद परीक्षा1,23382
गैर-तकनीकी लोकप्रिय पद के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (स्नातक)13,616382
गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी)(स्‍नातक)30,341582
गैर-तकनीकी लोकप्रिय पद के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी)श्रेणियां (अंडर ग्रैजुएट)13,145442
कुल उम्मीदवार1,90,379  

तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल श्रेणी, सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल (आरपीएफ) तथा सहायक लोको पायलट सहित विभिन्न पदों के लिए 43,000 से अधिक अभ्‍यर्थियों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया गया है। इनमें से अधिकांश पद सुरक्षा श्रेणियों के हैं।

वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, 50,970 रिक्तियों के लिए नौ केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (सीईएन) भी जारी की गई हैं। विवरण निम्‍नानुसार हैं-

सीईएन संख्या.पदअधिसूचित रिक्तियों की संख्याअधिसूचना का माह
01/2025सहायक लोको पायलट9,970मार्च 2025
02/2025तकनीशियन6,238जून 2025
03/2025पैरामेडिकल श्रेणियां434जुलाई 2025
04/2025अनुभाग नियंत्रक368अगस्त 2025
05/2025जूनियर इंजीनियर (जेई)/ डिपो सामग्री अधीक्षक/ रसायन एवंधातुकर्म सहायक2,585अक्टूबर 2025
06/2025गैर-तकनीकी लोकप्रियश्रेणियां (स्नातक)5,810अक्टूबर 2025
 07/2025गैर-तकनीकी लोकप्रियश्रेणियां (अंडर ग्रैजुएट)3,058अक्टूबर 2025
08/2025पृथक श्रेणियां312दिसंबर 2025
09/2025लेवल-1 पद22,195दिसंबर 2025
कुल50,970 

19,595 पदों के लिए प्रथम चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा संपन्न हो गई है। विवरण निम्‍नानुसार है:-

परीक्षाअभ्‍यार्थीशहरभाषा
सहायक लोको पायलट पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी (9970 रिक्तियां)10,03,71914115
रेल खंड नियंत्रक पद के लिए सीबीटी(368 रिक्तियां)4,33,74813115
जेई/डीएमएस/सीएमए पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा(2585 रिक्तियां)5,74,35113315
तकनीशियन पद के लिए सीबीटी (6238 रिक्तियां)8,41,52511715
पैरामेडिकल श्रेणियों के पदों के लिए सीबीटी(434 रिक्तियां)3,19,39610615
कुल अभ्‍यर्थी31,72,739  

व्यवहार्यता अनुसार चरणबद्ध रूप से लोको पायलटों की सुविधा के लिए इंजनों में जलरहित मूत्रालय स्‍थापित किए जा रहे हैं। 28 फरवरी, 2026 तक 2800 से अधिक लोको इंजनों में मूत्रालय लगाए जा चुके हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.