TN

TotaRam News

What's Hot

कौशल विकास मिशन के वृहद रोजगार मेले में 3467 युवाओं को मिला रोजगार

Table of Content

  • योगी सरकार के निर्देशन में कौशल आधारित रोजगार को मिल रही नई गति
  • महिलाओं, दिव्यांगजनों व ‘जीरो पावर्टी’ वर्ग के युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी

लखनऊ। योगी सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा राजकीय आईटीआई करौंदी, वाराणसी में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया।
इस रोजगार मेले में वाराणसी, प्रयागराज एवं मिर्जापुर मंडल के हजारों युवाओं ने प्रतिभाग किया। कुल 6873 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4329 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। चयन के उपरांत 3467 युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा जॉब ऑफर प्रदान किए गए। मेले की विशेषता यह रही कि इसमें महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा ‘जीरो पावर्टी’ श्रेणी के युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मैन्युफैक्चरिंग, आईटी एवं सर्विस सेक्टर में अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त किया, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को भी अपने करियर की शुरुआत का महत्वपूर्ण अवसर मिला।
रोजगार मेले में 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कंपनियों ने सहभागिता करते हुए आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवाओं का साक्षात्कार लिया। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप आकर्षक वेतन पैकेज पर रोजगार उपलब्ध कराया गया। मिशन के सहायक निदेशक डॉ. एम.के. सिंह ने बताया कि मेले में डिजिटल पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड आधारित प्रणाली लागू की गई, जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा मिली और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुगम बनी। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर वितरित किए गए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.