TN

TotaRam News

What's Hot

केंद्र और राज्य सरकार की त्वरित कार्रवाई से बचा आलू भंडारण

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह द्वारा आलू के भंडारण, बाजार मूल्य एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेस वार्ता की। मंत्री सिंह ने शीतगृह संचालकों और आलू उत्पादक किसानों का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों की सराहना की। मंत्री सिंह ने बताया कि उद्यान मंत्री के रूप में वे आलू के बेहतर विपणन और भंडारण के लिए प्रयास कर रहे थे, जिसमें ओडिशा सरकार के साथ 15 लाख मीट्रिक टन आलू खरीदने का समझौता भी शामिल था। अचानक शीतगृहों में भंडारित आलू पर संकट आ गया, जब अमोनिया गैस की कमी हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में राज्य स्तर पर समाधान का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारत सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्री जे.पी. नड्डा और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से संपर्क किया।
एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के बाद, दोनों मंत्रियों ने 24 घंटे के भीतर निर्देश जारी किए कि शीतगृह संचालकों को अमोनिया गैस की आवश्यकता पूरी की जाए ताकि भंडारित आलू को कोई नुकसान न हो। इस त्वरित कार्रवाई से राज्य के किसानों और शीतगृह संचालकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंत्री सिंह ने प्रधानमंत्री और संबंधित मंत्रियों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह निर्णय श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सहायक होगा। मंत्री सिंह ने शीतगृह एसोसिएशन की उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह को भी उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। अमोनिया गैस की कमी का कारण वैश्विक परिस्थितियाँ थीं, लेकिन भारत सरकार ने नागरिकों को असुविधा नहीं होने दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्त वर्ष 2025-26 में प्रमुख बंदरगाहों ने 915 मिलियन टन कार्गो प्रबंधन का रिकॉर्ड बनाया

डेस्क। भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया है, जो कि 904 मिलियन टन के वार्षिक लक्ष्य से अधिक है। यह पिछले वर्ष की...

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर भारत की समुद्री विरासत को याद किया

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया और इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के अमूल्य योगदान को स्वीकार किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का समर्पण देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और संपर्क को मजबूत करता है। प्रधानमंत्री ने देश...

उन्नत कृषि की झलक के साथ किसानों के लिए तीन दिन का ज्ञान महाकुंभ 11 अप्रैल से

डेस्क। रायसेन का “उन्नत कृषि महोत्सव 2026 – प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण” के माध्यम से किसानों को देश के प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन मिलेगा, वहीं पराली को “कचरे से कंचन” (Waste to Wealth) बनाने की तकनीक और तीन दिन तक लगातार चलने वाली प्रशिक्षण‑श्रृंखला किसानों की खेती को नए पायदान पर ले जाएगी।केंद्रीय कृषि एवं...

सेल के स्वदेशी स्पेशल स्टील से आईए`नएस तारागिरी को मिली मज़बूती

डेस्क। इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने नीलगिरी-श्रेणी (प्रोजेक्ट 17A) के चौथे स्टील्थ फ्रिगेट, आईएनएस तारागिरी (INS Taragiri) को भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस युद्धपोत को 03 अप्रैल, 2026 को नौसेना में शामिल किया...

अमित शाह ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर शुभकामनाएँ दीं

डेस्क। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत के समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं। X पर जारी पोस्ट में, अमित शाह ने कहा, “राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर भारत के समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को शुभकामनाएँ। आपकी पेशेवर क्षमता और साहस...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.