TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश के साथ व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाएगा कनाडा

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने और $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के विज़न को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी वैश्विक पहुँच को और विस्तार दिया है। इसी क्रम में आज, भारत में कनाडा के उच्चायुक्त माननीय क्रिस्टोफर कूटर के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व मुख्य मंत्री के सचिव अमित सिंह ने किया ।

प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित ‘इन्वेस्ट यूपी ‘ मुख्यालय का दौरा किया, जहाँ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) दीपक कुमार की अध्यक्षता में एक रणनीतिक बैठक संपन्न हुई। इस उच्च-स्तरीय संवाद का मुख्य उद्देश्य रक्षा (Defence), नवीकरणीय ऊर्जा और शैक्षणिक नवाचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश और कनाडा के बीच द्विपक्षीय निवेश एवं व्यापारिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इन्वेस्ट यूपी ने बैठक के दौरान प्रदेश के सुदृढ़ निवेश इकोसिस्टम, विशाल उपभोक्ता बाजार और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर यूपी एफडीआई नीति-2023 और जीसीसी नीति-2024 जैसी प्रगतिशील नीतियों की सफलता साझा की गई, जिन्होंने वैश्विक फॉर्च्यून-500 कंपनियों को राज्य की ओर आकर्षित किया है। विशेष रूप से, छह रणनीतिक नोड्स और ब्रह्मोस मिसाइल जैसी उन्नत विनिर्माण क्षमताओं से लैस उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की प्रगति को रेखांकित किया गया जो प्रदेश को एक प्रमुख वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करता है।
इस अवसर पर उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने भारत-कनाडा व्यापार संबंधों को और विस्तार देने की अपार संभावनाओं पर बल दिया, जो वर्तमान में अपेक्षाकृत कम हैं। उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन, एलएनजी/एलपीजी, क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर बल दिया, जो भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं और विकसित भारत 2027 के लक्ष्य के अनुरूप हैं। साथ ही, बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने शैक्षणिक सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर देते हुए कहा कि कनाडा के अग्रणी शिक्षण संस्थानों और उत्तर प्रदेश के बीच साझेदारी से कौशल विकास, नवाचार और वैश्विक प्रतिभा आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।
उच्चायुक्त ने उत्तर प्रदेश को कनाडा के साथ साझेदारी को और गहरा करने का आमंत्रण देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि व्यापार, तकनीकी हस्तांतरण और कौशल विकास के क्षेत्र में मजबूत सहयोग से दोनों क्षेत्रों में सतत और भविष्य उन्मुख विकास को गति मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में कर्नल स्टीफन मरे (रक्षा सलाहकार), रोहित शुक्ला (राजनीतिक एवं आर्थिक अधिकारी) और सुमेन मंडल (व्यापार आयुक्त) शामिल रहे। बैठक में निदेशक यूपीनेडा इंदरजीत सिंह, सीईओ इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनंद, एसीईओ शशांक चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लखनऊ। आइडियल पी जी कालेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी, रुचि सिंह एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक...

हिन्दुत्व के पुरोधा अशोक सिंहल

राम जन्मभूमि आंदोलन, सामाजिक समरसता, गोरक्षा और हिंदू जागरण में उनके योगदान की स्मृति बृजनन्दन राजू। लखनऊ। अशोक सिंहल का नाम आते ही लोगों के मन मस्तिष्क पर राम मंदिर आन्दोलन का परिदृश्य आ जाता है। अशोक सिंहल श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के ही महानायक नहीं थे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, सामाजिक समरसता के...

UPITS 2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ थीम ने खींचा दर्शकों का ध्यान

UPSDM पवेलियन में हुनर से रूबरू हुए दर्शक, खुद हाथ आजमाकर सीखे कौशल ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। ‘आओ...

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.