TN

TotaRam News

What's Hot

4.93 लाख से अधिक असाक्षरों ने परीक्षा में लिया भाग

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश में वयस्क साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत द्वितीय चरण की साक्षरता परीक्षा का आयोजन रविवार को प्रदेश के समस्त जनपदों में किया गया। इस दौरान लगभग 35 हजार से अधिक साक्षरता परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में असाक्षर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस संबंध में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि ‘उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत प्रदेश में साक्षरता अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

‘उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत प्रदेशभर में 35 हजार से अधिक केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा आयोजित

उन्होंने बताया कि उल्लास पोर्टल पर 14 मार्च 2026 तक शॉर्टलिस्ट किए गए 4,93,516 असाक्षर इस परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। महानिदेशक ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत केवल सामान्य नागरिक ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को भी साक्षर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कारागार कानपुर देहात और फर्रुखाबाद में निरुद्ध असाक्षर कैदियों को भी इस साक्षरता परीक्षा में सम्मिलित कराया गया, ताकि उन्हें भी शिक्षा से जोड़कर मुख्यधारा में लाया जा सके

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगे

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 नई दिल्ली। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 का वितरण समारोह बुधवार, 3 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा देश भर की 42...

लखनऊ: यूपी संगीत नाटक अकादमी और सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के बीच सांस्कृतिक सहयोग के लिए MoU साइन

लखनऊ में लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए MoU लखनऊ। शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्थान तथा युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने के लिए आज प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं प्रबंध निदेशक उ0प्र0 पर्यटन विकास निगम के निदेशक आशीष कुमार की उपस्थिति में उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी और...

युवा संगम पहल: तेलंगाना के राज्यपाल ने मेघालय छात्र प्रतिनिधिमंडल से किया संवाद

युवा संगम पर चर्चा Totaram.news. तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने 28 मई, 2026 को हैदराबाद के लोक भवन में मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से वार्तालाप किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट शिलांग के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय एकता और युवाओं के बीच अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक शैक्षिक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में जनजातीय छात्रवृत्ति लाभार्थियों से की मुलाकात

जनजातीय छात्रवृत्ति योजना नई दिल्ली। जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों के एक समूह ने आज, 2 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। लाभार्थी युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस आवश्‍यकता...

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा निदेशक बने प्रताप सिंह बघेल

पदभार ग्रहण कर शिक्षा सुधार पर दिए निर्देश लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने मंगलवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए विभाग...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.