TN

TotaRam News

What's Hot

परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सुरेन्द्र शाही सम्मानित

Table of Content

लखनऊ। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह द्वारा चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र शाही को सम्मानित किया गया। डॉ. शाही ने वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित नियत सेवा दिवस के दौरान 1135 महिला नसबंदी और 15 पुरुष नसबंदी (एनएसवी) के सफल ऑपरेशन किए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डॉ. शाही को निदेशालय द्वारा 62 साल की आयु में रिटायरमेंट के बाद पुनर्नियोजित किया गया है और वह अपनी सेवाएं दे रहे हैं | डॉ. शाही का सक्रियता और गंभीरता से काम करना अन्य चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायक है। इससे अन्य चिकित्सक भी परिवार कल्याण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित होंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डॉ. शाही द्वारा की गई महिला और पुरुष नसबंदी की संख्या इस बात का प्रमाण है कि स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर गंभीर और सक्रिय है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि जनपद में अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक सभी सीएचसी पर कुल 6399 महिला और 71 पुरुष नसबंदी हुईं है जिसमें से 1135 महिला और 15 पुरुष नसबंदी डॉ. शाही द्वारा की गई हैं | रघुवंशी ने बताया कि मोहनलालगंज सीएचसी में 204, काकोरी सीएचसी में 198, इटौंजा सीएचसी में 194, बक्शी का तालाब सीएचसी में 189 तथा सरोजिनी नगर सीएचसी में 140 महिला नसबंदी की गई हैं। लाभार्थियों द्वारा सबसे अधिक सेवाएं दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह में ली गईं।
इस अवसर पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव, जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक विष्णु प्रताप, सभी सीएचसी के अधीक्षक ,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.